चाहे आप हाथों से कपड़ों को धोएं या मशीन में, गृहणियों को हमेशा ये डर बना रहता है कि कहीं एक कपड़े का रंग दूसरे पर न लग जाए, साथ ही कहीं नए कपड़ों का रंग जल्द ही फीका न पड़ जाए। अगर आपको भी इसी तरह का डर सताता है, तो आइए जानते हैं कि किस प्रकार से आप कपड़ों के रंग को हल्का होने व फेड होने से बचा सकती हैं - 
 
 			
 
 			
					
			        							
								
																	
	 
	1 कपड़ों को जरूरत से ज्यादा देर के लिए तेज धूप में नहीं सुखाना चाहिए, ऐसा करने से कपड़े फेड होने लगते है।  
	 
	2 कपड़ों का रंग जैसा है, उसे वैसे का वैसा बरकरार रखने के लिए हल्के और डार्क रंग के कपड़ों को अलग-अलग धोएं। ऐसा करने से कपड़ों पर एक-दूसरे का रंग नहीं चढ़ेगा।
	 
	3 अगर आप हाथों से कपड़ों को धो रही हैं, तो उन्हें डिटरजेंट की जगह सिरके में भिगो दें। ऐसा करने से कपड़ों की चमक बरकरार रहती है।
								
								
								
										
			        							
								
																	
	 
	4 ऐस कपड़े जो नाजुक फैब्रिक के बने होते हैं उन्हें धूप में न सुखाएं। लेकिन अगर धूप में सुखाना जरूरी हो तो उलटा करके सुखाएं। ऐसा करने से उनका रंग फेड नहीं होंगा।
	 
	5 कपड़ों को सुखाने से पहले अच्छी तरह से उसका पानी निचोड़ें, कपड़ों को फटकारे फिर उन्हें उलटा करके सुखाएं। ये ही कपड़ों को सुखाने का सही तरीका है।
	 
	6 गर्म या गुनगुने पानी में कपड़ों को धोने से उनकी चमक जल्द ही चले जाती है। तो, अब से कोशिश करें कि कपड़ों को ठंडे पानी से ही धोएं।