नागपंचमी का त्योहार कब मनाया जाएगा, पूजा का शुभ मुहूर्त जानिए
Publish Date: Thu, 24 Jul 2025 (17:03 IST)
Updated Date: Mon, 28 Jul 2025 (16:45 IST)
Nagpanchami festival in India: प्रतिवर्ष श्रावण महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। यह दिन नाग/सर्प देवता को समर्पित है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन नाग देवता का पूजन करने का विधान है।
इस दिन नाग देवता की पूजा करने से कालसर्प दोष, पितृ दोष और सर्प भय से मुक्ति मिलती है तथा घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। यह पर्व हरियाली तीज के दो दिन पश्चात मनाया जाता है। और स्त्रियां इस दिन अपने परिवार की सुरक्षा तथा भाई की रक्षा के लिए प्रार्थना भी करती हैं।
ALSO READ: श्री शिवाष्टकम् स्तोत्र | shivashtakam stotram 1
आइए जानते हैं यहां वर्ष 2025 में नागपंचमी का त्योहार कब मनाया जा रहा है...
हिन्दू पंचांग कैलेंडर के अनुसार इस साल नागपंचमी का त्योहार 29 जुलाई 2025, मंगलवार को मनाया जाएगा। जानें शुभ मुहूर्त...
नागपंचमी पूजा 2025 के शुभ मुहूर्त:
पंचमी तिथि का समय:
• पंचमी तिथि प्रारंभ: 28 जुलाई 2025 को रात 11 बजकर 24 मिनट पर
• पंचमी तिथि समाप्त: 30 जुलाई 2025 को सुबह 12 बजकर 46 मिनट पर
उदया तिथि के अनुसार, नागपंचमी का पर्व 29 जुलाई 2025 को मनाया जाएगा।
• पूजा का समय: सुबह 05 बजकर 41 मिनट से सुबह 08 बजकर 23 मिनट तक।
• अवधि: 2 घंटे 43 मिनट
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
ALSO READ: श्री लिंगाष्टकम् स्तोत्र | Sri Lingashtakam Stotra
अगला लेख