Publish Date: Mon, 28 Jul 2025 (14:02 IST)
Updated Date: Mon, 28 Jul 2025 (15:18 IST)
Nagpanchami 2025 date: नागपंचमी के दिन नाग देवता की पूजा की जाती है। यह दिन भारत के अलग-अलग क्षेत्रों में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। सावन/श्रावण के चंद्र महीने के शुक्ल पक्ष के पांचवें दिन मनाया जाने वाला यह त्योहार सांस्कृतिक और धार्मिक दृष्टि से बहुत अधिक महत्वपूर्ण माना गया है। हिन्दू धर्म की मान्यता के अनुसार इस दिन नाग देवता का पूजन करने से पितृ दोष, कालसर्प दोष और सर्प भय से मुक्ति मिलती है। साथ ही यह त्योहार घर में सुख-समृद्धि लाने वाला भी माना जाता है।
नागपंचमी 2025 पर शुभ मुहूर्त और समय:
• श्रावण शुक्ल पंचमी तिथि प्रारंभ: सोमवार, 28 जुलाई 2025, रात 11 बजकर 24 मिनट से।
• पंचमी तिथि का समापन: बुधवार, 30 जुलाई 2025, सुबह 12 बजकर 46 मिनट पर
उदया तिथि के अनुसार, नागपंचमी का पर्व 29 जुलाई 2025 को मनाया जाएगा।
नाग देवता के पूजा का समय: सुबह 05 बजकर 41 मिनट से सुबह 08 बजकर 23 मिनट तक।
पूजा की कुल अवधि: 2 घंटे 43 मिनट
हिन्दू मान्यता के अनुसार नागपंचमी के दिन नाग देवता की पूजा करने से राहु-केतु से बनने वाले दोष दूर होकर अशुभता से राहत मिलती है। साथ ही इस दिन नागदेव के साथ ही भगवान शिव की पूजा होती है और रूद्राभिषेक करके उन्हें प्रसन्न किया जाता है। इससे जीवन में चल रहा राहु-केतु का बुरा प्रभाव खत्म होता है।
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
ALSO READ: झारखंड के देवघर में 1 माह तक चलने वाले श्रावणी मेले का हुआ उद्घाटन, 11 जुलाई से 9 अगस्त तक चलेगा मेला