Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

महाराष्ट्र में आए कोरोना के 12557 नए मामले, मौतों का आंकड़ा 1 लाख के पार पहुंचा

Advertiesment
हमें फॉलो करें महाराष्ट्र में आए कोरोना के 12557 नए मामले, मौतों का आंकड़ा 1 लाख के पार पहुंचा
, रविवार, 6 जून 2021 (23:13 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में रविवार को कोविड-19 से 233 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1 लाख के पार हो गई। राज्य में संक्रमण से अब तक 1,00,130 लोगों की जान गई है। राज्य में कोविड-19 के 12,557 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 58,31,781 हो गई।
स्वास्थ्य विभाग ने एक बयान में बताया कि दिन में 14,433 मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के बाद कुल स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 55,43,267 हो गई। महाराष्ट्र में स्वस्थ होने की दर 95.05 फ़ीसदी और मृत्यु दर 1.72 प्रतिशत है। राज्य में 1,85,527 मरीज़ों का उपचार चल रहा है।
मुंबई में कोविड-19 के 786 नए मामले सामने आए हैं और 20 लोगों की मौत हुई। महानगर में अब तक संक्रमण के 7,10,643 मामले सामने आ चुके हैं और 14,971 लोगों की मौत हो चुकी है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

7 जून से Indore में Unlock-2, जारी हुई गाइडलाइन, जानिए क्या खुलेगा