Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

7 जून से Indore में Unlock-2, जारी हुई गाइडलाइन, जानिए क्या खुलेगा

हमें फॉलो करें 7 जून से Indore में Unlock-2, जारी हुई गाइडलाइन, जानिए क्या खुलेगा
, रविवार, 6 जून 2021 (22:55 IST)
इंदौर। इंदौर में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में कमी के बाद प्रशासन ने अनलॉक- 2 के लिए गाइडलाइन जारी की है। इसमें लॉकडाउन में कुछ ढील दी गई है। रविवार शाम को हुई क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में कई निर्णय लिए गए। 7 जून से किराना, ग्रॉसरी की दुकानें हफ्ते में 5 दिन खुल खुलेंगी। यानी सोमवार से शुक्रवार शाम तक।

दूध भी अब हफ्ते में 6 दिन मिलेगा। इसका समय सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक निर्धारित किया गया है। 7 जून से शहर को कई छूटें मिलेंगी।  शादियों को लेकर अभी 15 जून तक प्रतिबंध लगाया गया है।
7 जून से क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी?
 
- खेरची किराना दुकानें अब सोमवार से शनिवार तक खुलेंगी।
- चोइथराम मंडी में सिर्फ प्याज मिलेगी। 
- अनाज मंडियों में कोविड प्रोटोकाल का पालन कर खरीदी-बिक्री हो सकेगी।
- होटल और रेस्टोरेंट सिर्फ होम डिलीवरी कर सकेंगे।
- थोक बाजारों की किराना दुकान सिर्फ 5 दिन खुलेंगी।
- निर्माण कार्य सप्ताह में 6 दिन होंगे।
- मोटर-पम्प रिपेयरिंग दुकानें खुलेंगी।
- स्टेशनरी, थोक कॉपी किताबों की दुकान 5 दिन खुलेंगी। 
- सीए, सीएस, टैक्स कंसल्टेंट, व्यापारियों, कंस्ट्रक्शन, ट्रांसपोर्ट के ऑफिस एवं गोडाउन खुलेंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Uttarakhand Covid Curfew : उत्तराखंड में एक हफ्ते और बढ़ा कोविड कर्फ्यू, जानिए क्या मिलीं रियायतें