Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अगर आप पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से परेशान हैं तो अपनाएं 10 उपाय...

हमें फॉलो करें अगर आप पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से परेशान हैं तो अपनाएं 10 उपाय...
, रविवार, 7 मार्च 2021 (09:36 IST)
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से आम आदमी का हाल बेहाल है। इस वजह से न सिर्फ वाहन चलाना महंगा हुआ है बल्कि अन्य वस्तुओं के दाम भी बढ़ रहे हैं। कुल मिलाकर घर के बजट पर इसका सीधा असर पड़ा है।

लोग सरकार से पेट्रोल-डीजल के दाम घटाने की मांग कर रहे हैं। दाम कम होने तक आप अगर कुछ सावधानी रखते हैं तो गाड़ी में लगने वाले ईंधन की बचत जरूर कर सकते हैं। अगर आप पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से परेशान हैं तो अपनाएं 10 उपाय...
 
-वाहन खरीदते समय अधिक एवरेज वाले वाहन खरीदने चाहिए। 
-समय समय पर वाहन की सर्विसिंग, ऑइल बदलवाकर, पहियों में हवा बराबर रखने से गाड़ी अच्छा एवरेज देती है।
-बारिश के समय 2 पहिया वाहन को शेड के नीचे रखें या ढंककर रखें ताकि पानी पेट्रोल टैंक के अंदर नहीं जाए।
-तेज धूप में वाहन ढंककर रखें, इससे पेट्रोल उड़ने की आशंका नहीं रहती।
-क्लच दबाकर गाड़ी चलाने से बचें। इस कारण भी इंजन पर जोर पड़ता है और गाड़ी का एवरेज भी कम होता है। 
-ट्राफिक सिग्नल पर गाड़ी बंद कर दें। इससे पेट्रोल की बर्बादी नहीं होती है।
-अगर 2 लोग एक ही स्थान पर जा रहे हैं तो एक ही गाड़ी का उपयोग करें। 
-अगर आप शॉपिंग के लिए बाजार जा रहे हैं तो लिस्ट बनाकर जाए। इससे समय के साथ ईंधन की भी बचत होगी।
-लोक परिवहन के साधनों का अधिक इस्तेमाल किया जाना चाहिए। आसपास कहीं जाना हो तो वाहन का इस्तेमाल नहीं करें बल्कि पैदल ही जाएं। 
-अगर आप किसी ऐसी जगह जा रहे हैं, जहां का रास्ता आपको नहीं पता तो आपको नेविगेशन का इस्तेमाल करना चाहिए।

सामाजिक कार्यकर्ता और जागरूक उपभोक्ता समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश कुमार अमोलिया ने बताया कि अगर सरकार और उपभोक्ता दोनों ही अगर कुछ उपाय अपना लें तो ईंधन की काफी बचत होगी। उन्होंने सरकार को सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने, ट्रॉफिक जाम तुरंत खुलवाने, पार्किंग व्यवस्थित करने समेत कई छोटे मगर महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
 
अगर दोनों ही पक्ष इन बातों का ध्यान रखें तो काफी मात्रा में ईंधन की बचत होगी। साथ ही वैकल्पिक ऊर्जा वाले वाहनों के इस्तेमाल को भी प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

West Bengal election: कोलकाता में हुंकार भरेंगे पीएम मोदी, मिथुन चक्रवर्ती भी होंगे साथ