Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पोलियो की खुराक की जगह पिलाया सैनिटाइजर, 12 मासूमों की हालत स्थिर

Advertiesment
हमें फॉलो करें पोलियो की खुराक की जगह पिलाया सैनिटाइजर, 12 मासूमों की हालत स्थिर
, मंगलवार, 2 फ़रवरी 2021 (14:50 IST)
नागपुर। महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में पोलियो की खुराक देने के स्थान पर हैंड सैनिटाइजर पीने वाले 12 बच्चों की हालत स्थिर है।
 
यवतमाल कलेक्टर एम डी सिंह ने बताया कि यह घटना रविवार को कापसीकोपरी गांव के भानबोरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुई। यहां एक से 5 साल तक के बच्चों के लिए राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान चल रहा था। घटना की जांच पूरी कर ली गई है। सरकार को एक रिपोर्ट सौंपी जाएगी और राज्य स्तर पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
 
यवतमाल जिला परिषद के सीईओ श्रीकृष्ण पांचाल ने सोमवार को कहा कि पांच साल से कम उम्र के 12 बच्चों को पोलियो की खुराक की जगह सैनिटाइजर की दो बूंदें दे दी गईं। इसके बाद, बच्चों में से एक ने उल्टी और बेचैनी की शिकायत की। प्रभावित बच्चों को बाद में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 
उन्होंने कहा कि बच्चों को 48 घंटे तक डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया। वे ठीक हैं और उन्हें आज छुट्टी दे दी जाएगी। उन्होंने कहा कि घटना की जांच पूरी कर ली गई है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्रधानमंत्री के भाई के नाम पर धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार