Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मासूमों की जिंदगी से खिलवाड़, बच्चों को पोलियो ड्राप की जगह पिला दिया सैनेटाइजर

Advertiesment
हमें फॉलो करें Polio drop
, सोमवार, 1 फ़रवरी 2021 (19:06 IST)
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के यवतमाल से लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां 5 साल से कम उम्र के 12 बच्चों को पोलियो वैक्सीन की जगह सैनेटाइजर पिला दिया।
 
इसके बाद सभी बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। खबरों के अनुसार हालांकि अभी सब ठीक हैं। एक हेल्थ वर्कर, डॉक्टर और आशा वर्कर पर इसके लिए कार्रवाई की गई है। पूरे मामले की जांच भी की जा रही है।
 
यवतमाल जिला परिषद के सीईओ श्रीकृष्ण पांचाल के मुताबिक '5 साल से कम उम्र के 12 बच्चों को यवतमाल में पोलियो वैक्सीन की बजाय सैनिटाइजर की बूंदें दी गईं। वे अस्पताल में भर्ती थे और अब ठीक हैं। एक स्वास्थ्य कार्यकर्ता, डॉक्टर और आशा कार्यकर्ता को जांच के लिए निलंबित किया जाएगा। (Symbolic photo) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आखि‍र ट्व‍िटर पर क्‍यों बजने लगा कलियों का चमन?