Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बड़ी खबर, 125 करोड़ भारतीयों के पास है आधार

हमें फॉलो करें बड़ी खबर, 125 करोड़ भारतीयों के पास है आधार
, शुक्रवार, 27 दिसंबर 2019 (15:52 IST)
नई दिल्ली। देश में आधार कार्ड धारकों की संख्या 125 करोड़ के पार पहुंच गई है। इतना ही नहीं आधार-आधारित प्रमाणीकरण सेवाओं का शुरुआत से अब तक लगभग 37 हजार करोड़ बार उपयोग हो चुका है। 
 
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIADI) ने शुक्रवार को बताया कि आधार परियोजना ने 125 करोड़ के आंकड़े को पार करके नई उपलिब्‍ध हासिल की है। देश के 125 करोड़ से ज्यादा लोगों के पास उनकी 12 अंकों की विशिष्ट पहचान उपलब्‍ध है।
 
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने बताया कि यह उपलब्धि आधार धारकों द्वारा प्राथमिक पहचान दस्तावेज के रूप में आधार के तेजी से बढ़ते उपयोग के कारण हासिल हुई है।
 
उसने बताया कि आधार-आधारित प्रमाणीकरण सेवाओं का शुरुआत से अब तक लगभग 37 हजार करोड़ बार उपयोग हो चुका है। वर्तमान में यूआईडीएआई को प्रतिदिन लगभग तीन करोड़ प्रमाणीकरण अनुरोध प्राप्त हो रहे हैं।
 
इसके अलावा यूआईडीएआई ने अब तक लगभग 331 करोड़ सफल आधार अपडेट (बायोमेट्रिक और जनसांख्यिकीय) दर्ज किये हैं। वर्तमान में यूआईडीएआई को रोजाना 3 से 4 लाख आधार अपडेट अनुरोध प्राप्त हो रहे हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

CAA को लेकर अमित शाह की राहुल गांधी को खुली चुनौती