Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

इटली से पंजाब आई उड़ान के 125 यात्री निकले Corona पॉजिटिव

हमें फॉलो करें इटली से पंजाब आई उड़ान के 125 यात्री निकले Corona पॉजिटिव
, गुरुवार, 6 जनवरी 2022 (17:08 IST)
चंडीगढ़। इटली से पंजाब आई अंतरराष्ट्रीय चार्टर्ड उड़ान के 125 यात्री कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमित पाए गए हैं। गुरुवार को आए इस विमान 179 यात्री सवार थे। 
 
जानकारी के मुताबिक यह विमान इटली से पंजाब के अमृतसर पहुंचा था। यहां यात्रियों की कोरोना जांच के बाद 125 यात्रियों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। 
 
दूसरी ओर, देश में लगातार बढ़ते कोरोना मामलों के बीच केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मां‍डविया ने लोगों से अपील की है कि वे कोरोना गाइडलाइंस का पालन करें।

19 बच्चों की जांच नहीं : सरकारी अधिकारियों ने बताया कि बुधवार अपराह्न डेढ़ बजे अमृतसर हवाई अड्डे पर आई उड़ान संख्या वाई यू-661 में कुल 179 यात्री सवार थे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा इटली को 'जोखिम वाले' देशों की सूची में रखा गया है। इसलिए इस उड़ान के 160 यात्रियों की जांच की गई, जिसमें से 125 में संक्रमण की पुष्टि हुई।
 
अधिकारियों ने कहा कि 179 यात्रियों में से 19 बच्चे या नवजात थे, इसलिए उनकी आरटी-पीसीआर जांच नहीं की गई। मिलान और अमृतसर के बीच चार्टर उड़ान, पुर्तगाली कंपनी यूरो-एटलांटिक एयरवेज द्वारा संचालित की जाती है।

उल्लेखनीय है कि भारत की बात करें तो देश में गुरुवार को पिछले 24 घंटे में 90 हजार 928 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जो बुधवार की तुलना में 56.5 फीसदी अधिक है। बुधवार को 58 हजार 97 नए कोरोना केस रिपोर्ट हुए थे। (फोटो : सोशल मीडिया)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सेंसेक्स 621 अंक लुढ़का, निफ्टी भी 179 अंक टूटा