Publish Date: Fri, 13 Aug 2021 (08:11 IST)Updated Date: Fri, 13 Aug 2021 (09:09 IST)
नई दिल्ली। राज्यसभा में हंगामे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष का टकराव, अफगानिस्तान में तालिबान के बढ़ते दबदबे और कोरोनावायरस समेत इन खबरों पर 13 अगस्त, शुक्रवार को रहेगी सबकी नजर...
09:06 AM, 13th Aug
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में डेल्टा प्लस वेरिएंट से एक महिला की मौत से हड़कंप...मुंबई के घाटकोपर में एक 63 वर्षीय महिला की जुलाई में मौत हुई थी, जिसकी रिपोर्ट अब सामने आई है... यह मुंबई में डेल्टा प्लस से पहली मौत...
अमेरिकी और नाटो बलों की वापसी के बीच तालिबान ने अफगानिस्तान के दूसरे सबसे बड़े शहर कंधार पर किया कब्जा... इसे मिलाकर तालिबान अब तक 34 प्रांतीय राजधानियों में से 12 पर कब्जा कर चुका है...
राज्यसभा में हंगामे पर सरकार और विपक्ष आमने सामने नजर आ रहे हैं। एक ओर विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार पर सांसदों को मार्शलों से पिटवाने के आरोप लगाया तो दूसरी ओर सरकार ने विपक्ष पर महिला मार्शल से बदसलूकी का आरोप लगा दिया। इस बीच एक महिला मार्शल ने दावा किया कि 2 महिला सांसदों ने उन्हें जबरदस्ती घसीटा।