Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सोनिया गांधी और अश्विनी वैष्णव सहित 14 सांसदों ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ

सोनिया गांधी पहली बार राज्यसभा की सदस्य बनीं

हमें फॉलो करें सोनिया गांधी और अश्विनी वैष्णव सहित 14 सांसदों ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, गुरुवार, 4 अप्रैल 2024 (12:39 IST)
Rajya Sabha members: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnav) समेत 14 सांसदों ने गुरुवार को नई दिल्ली में राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली। उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) ने नए संसद भवन में उन्हें शपथ दिलाई। सोनिया गांधी ने राजस्थान से उच्च सदन के सदस्य के रूप में शपथ ली जबकि वैष्णव ने ओडिशा से राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। सोनिया गांधी पहली बार राज्यसभा की सदस्य बनी हैं।

 
इन नेताओं ने ली शपथ : कर्नाटक से कांग्रेस नेता अजय माकन, उत्तरप्रदेश से भाजपा नेता आरपीएन सिंह और पश्चिम बंगाल से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के समिक भट्टाचार्य उन 14 नेताओं में शामिल हैं जिन्होंने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। आंध्रप्रदेश से वाईएसआरसीपी नेता गोला बाबू राव, मेधा रघुनाथ रेड्डी और एरम वेंकट सुब्बा रेड्डी ने भी राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली। सभी ने बाद में राज्यसभा सभापति के साथ सामूहिक फोटो खिंचवाई।

 
सोनिया गांधी बनीं पहली बार राज्यसभा की सदस्य : सोनिया गांधी पहली बार राज्यसभा की सदस्य बनी हैं। उन्होंने सदन के नेता पीयूष गोयल और कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे की मौजूदगी में शपथ ली। शपथ ग्रहण के दौरान उनकी बेटी प्रियंका गांधी वाद्रा भी मौजूद थीं। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश और महासचिव पी.सी. मोदी भी इस मौके पर मौजूद थे।(भाषा)
 
Edited by : Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

live : बिहार के जमुई में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस और राजद ने देश का नाम खराब किया