Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अमरनाथ गुफा के पास फटा बादल, 15 लोगों की मौत, बाढ़ में बहे कई कैंप

हमें फॉलो करें अमरनाथ गुफा के पास फटा बादल, 15 लोगों की मौत, बाढ़ में बहे कई कैंप

सुरेश एस डुग्गर

, शुक्रवार, 8 जुलाई 2022 (20:09 IST)
जम्मू। अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने के कारण आई बाढ़ में 15 लोगों की मौत हो चुकी है। जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि अब तक 13 शव निकाले जा चुके हैं। जबकि कई लोग अब भी लापता हैं। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आईटीबीपी की टीमें बचाव कार्य में लगी हुई हैं। हालांकि अभी जानमाल के नुकसान को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पानी के सैलाब में कई कैंप बह गए। इन कैंपों में लोग ठहरे हुए थे।

पानी का सैलाब अमरनाथ गुफा के पास ही कई कैंपों के पास से होकर गुजरा। अमरनाथ गुफा के बाहर अफरातफरी का माहौल बना हुआ है। बादल फटने से वहां पर कुछ लंगरों को भी नुकसान पहुंचा है।
webdunia

बताया जा रहा है कि पानी के सैलाब में कई कैंप बह गए। इन कैंपों में लोग ठहरे हुए थे। ये घटना शाम करीब 5.30 बजे हुई। ये घटना पवित्र अमरनाथ गुफा के निचले हिस्से में हुई है। मौके पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की कई टीमें मौजूद हैं। लोगों को बचाया जा रहा है।
webdunia

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के जॉइंट पुलिस कंट्रोल रूम ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है और बचाव कार्य चल रहा है। पुलिस ने बताया कि शाम करीब साढ़े पांच बजे अमरनाथ गुफा के ऊपरी क्षेत्र में जोरदार धमाके के साथ बादल फटा। बादल फटने से वहां बहने वाली नदी में अचानक बाढ़ आ गई। इस बाढ़ में गुफा के आसपास बने कुछ टेंट भी बह गए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में टैंकर पर निकाली बारात, जानिए क्‍या है मामला...