Publish Date: Tue, 16 Mar 2021 (08:14 IST)Updated Date: Tue, 16 Mar 2021 (08:21 IST)
नई दिल्ली। कोरोनावायरस, विधानसभा चुनाव, भारत इंग्लैंड टी20 मैच समेत इन खबरों पर 16 मार्च, मंगलवार को रहेगी सबकी नजर...
08:18 AM, 16th Mar
अहमदाबाद में खेली जा रही भारत-इंग्लैंड टी-20 सीरीज में दर्शक क्रिकेट का लुत्फ उठा ही रहे थे कि 2 मैचों बाद उनके रंग में भंग पड़ गया। कोरोना की बेकाबू रफ्तार ने बोर्ड को खाली स्टेडियम में मैच कराने पर मजबूर कर दिया है। आज होने वाले मैच को देखने के लिए मैदान नहीं होंगे दर्शक।
महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच नई गाइडलाइन जारी की है। नई गाइडलाइन के अनुसार शादी में 50 लोग ही शामिल हो सकेंगे, वहीं अंतिम संस्कार में 20 लोग शामिल हो सकेंगे। इसके अलावा सभी ऑफिस में उपस्थिति 50 प्रतिशत तक सीमित कर दी गई है।
नंदीग्राम में भाजपा के उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने नामांकन पत्र में अपने खिलाफ 6 आपराधिक मामले दर्ज होने का खुलासा नहीं करने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का नामांकन पत्र खारिज करने की मांग की।