Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी, रूसी सशस्त्र बलों में सेवारत 18 में से 16 भारतीय लापता

रूसी सशस्त्र बलों में 127 भारतीय नागरिक थे जिनमें से 97 की सेवाएं समाप्त कर दी गईं, जो इस मामले पर भारतीय और रूसी सरकारों के बीच उच्चतम स्तर सहित निरंतर संपर्क के परिणामस्वरूप हुआ।

Advertiesment
हमें फॉलो करें विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी, रूसी सशस्त्र बलों में सेवारत 18 में से 16 भारतीय लापता

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , शुक्रवार, 28 मार्च 2025 (23:47 IST)
Ministry of Foreign Affairs: सरकार ने शुक्रवार को संसद में बताया कि रूसी सशस्त्र बलों में अब भी 18 भारतीय हैं जिनमें से 16 के बारे में रूस ने लापता होने की सूचना दी है। विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। सरकार से यह पूछा गया था कि क्या उसके पास रूसी सेना में सेवारत कुल भारतीयों की संख्या के बारे में जानकारी है? और यदि है तो उनकी पहचान की तारीख सहित उसका ब्योरा क्या है?ALSO READ: सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट में 1.50 लाख अवमानना ​​मामले लंबित, सरकार ने संसद में दी जानकारी
 
विदेश मंत्रालय से यह भी पूछा गया था कि क्या सरकार के पास उन भारतीय नागरिकों के भारत वापस लौटने की तारीखों का डेटा है जिन्हें अब कार्यमुक्त कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि उपलब्ध जानकारी के अनुसार रूसी सशस्त्र बलों में 127 भारतीय नागरिक थे जिनमें से 97 की सेवाएं समाप्त कर दी गईं, जो इस मामले पर भारतीय और रूसी सरकारों के बीच उच्चतम स्तर सहित निरंतर संपर्क के परिणामस्वरूप हुआ।ALSO READ: कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने संसद में दी जानकारी, मराठवाड़ा क्षेत्र में 3090 किसानों ने की आत्महत्या
 
सिंह ने कहा कि उपलब्ध जानकारी के अनुसार 18 भारतीय नागरिक रूसी सशस्त्र बलों में अब भी हैं जिनमें से 16 के लापता होने की सूचना रूस द्वारा दी गई है। सरकार ने कहा कि संबंधित रूसी अधिकारियों से ऐसे व्यक्तियों के बारे में अद्यतन जानकारी देने तथा उनकी सुरक्षा, कल्याण और शीघ्र रिहाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चीख-पुकार, हिलती इमारतें, धूल का गुबार, भूकंप से तबाही की आंखों देखी