Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

BJP की पहली सूची में 160 कैंडिडेट्‍स, कई दिग्गजों के कट सकते हैं टिकट

70 साल से ज्यादा उम्र वाले सांसदों का टिकट भी खतरे में

हमें फॉलो करें Lok Sabha elections 2024

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

  • पहले कमजोर लोकसभा सीटों पर घोषित होंगे उम्मीदवार
  • लोकसभा चुनाव में अपनाया जाएगा मध्य प्रदेश फॉर्मूला
  • 30 वीआईपी सीटों पर भी उम्मीदवारों की घोषणा संभव
BJPs first list for Lok Sabha elections: एक तरफ जहां इंडिया गठबंधन आपसी झगड़े में उलझा हुआ है, वहीं भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। भगवा पार्टी ने अपने उम्मीदवारों के नामों पर बातचीत भी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पार्टी जनवरी अंत तक करीब 160 उम्मीदवारों की सूची जारी कर सकती है।
 
भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव में कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है। बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तर्ज पर पार्टी पहले कमजोर सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है। मध्य प्रदेश में पार्टी ने पहले कमजोर सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की थी, इसका उसे फायदा भी मिला।
 
लोकसभा की पहली सूची में 160 उम्मीदवारों की घोषणा की जा सकती है। इनके अलावा 30 वीआईपी सीटों की घोषणा भी की जा सकती है। कहा जा रहा है कि गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‍डा समेत अन्य नेताओं ने टिकट को लेकर मंथन शुरू कर दिया है। 
 
सूत्रों की मानें तो इस बार टिकटों पर कैंची भी जमकर चलने वाली हैं। करीब 90 सांसदों का टिकट काटा जा सकता है। जिन नेताओं का टिकट कटने की संभावना जताई जा रही है, उनमें 70 साल से ऊपर के सांसदों पर भी गाज गिरने की पूरी संभावना व्यक्त की जा रही है। 
 
मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि कुछ अपवादों को छोड़कर 3 बार के सांसदों को भी इस बार मौका नहीं दिया जाएगा। ऐसे में कई दिग्गजों का टिकट कटना तय माना जा रहा है। वे सांसद जिनका प्रदर्शन खराब रहा है, उन्हें भी घर बैठाया जा सकता है।
 
हालांकि दर्जनभर से ज्यादा सांसद तो वैसे ही टिकट की दौड़ से बाहर हो गए हैं। इन सांसदों को राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में विधानसभा टिकट दिया गया था। इनमें से ज्यादातर मंत्री भी बन गए हैं। हालांकि मध्य प्रदेश में फग्गन सिंह कुलस्ते और गणेश सिंह विधानसभा चुनाव हार गए थे। ऐसे में संभव है अगले लोकसभा चुनाव के लिए उनके नाम पर विचार ही नहीं किया जाए। 
 
मध्य प्रेदश में जहां रीति पाठक, राव उदय प्रताप सिंह, प्रह्लाद सिंह पटेल मोहन यादव मंत्रिमंडल में मंत्री बन गए हैं, वहीं नरेन्द्र सिंह तोमर को विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है। राजस्थान में भी दीया कुमारी डिप्टी सीएम बन गई हैं और राज्यवर्धन सिंह राठौड़ भी मंत्री बन गए हैं। ऐसे में कोई आश्चर्य नहीं कि भाजपा लोकसभा के टिकट वितरण के मामले में भी चौंका सकती है। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मल्लिकार्जुन खरगे का पीएम मोदी से सवाल, लक्षद्वीप जा सकते हो तो मणिपुर क्यों नहीं?