Publish Date: Sat, 06 Jan 2024 (12:51 IST)
Updated Date: Sat, 06 Jan 2024 (14:25 IST)
- खरगे ने जारी किया भारत जोड़ो न्याय यात्रा का लोगो
-
राहुल गांधी के नेतृत्व में मणिपुर से मुंबई जाएगी यात्रा
-
100 लोकसभा सीटों पर डालेगी असर
Bharat jodo nyay yatra logo : कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा का लोगो जारी किया। इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया कि आप लक्षद्वीप जाकर पानी में रूकते हैं, आप मणिपुर जाकर लोगों को समझा नहीं सकते?
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा कि हम 14 जनवरी को भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू करने वाले हैं। राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर से शुरू होकर 15 राज्यों से होते हुए मुंबई तक जाएगी। ये यात्रा 100 लोक सभा सीटें और 300 से अधिक विधानसभा सीटें कवर करेगी। करीब 6700 किलोमीटर की ये यात्रा होगी।
इस अवसर पर खरगे ने कहा कि मणिपुर में मई में जो दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी और घटती रही पर रात-दिन पीएम मोदी समुंद्र में तैरने का फोटो खिंचवाते रहे। मंदिरों के निर्माण स्थल पर जाकर फोटो खिंचवाते हैं। हर जगह जाकर नए-नए कपड़े पहनकर फोटो आते हैं। लेकिन ये महापुरुष मणिपुर क्यों नहीं गए? जहां लोग मर रहे हैं, महिलाओं का रेप हो रहा है, उनका हाल-चाल पूछने क्यों नहीं जा रहे हैं? क्या वे देश का हिस्सा नहीं हैं?
उन्होंने कहा कि जब हमने संसद में देश से जुड़े मुद्दे उठाने की कोशिश की तो सरकार ने हमें बोलने नहीं दिया। देश के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है, जब 146 सांसदों को निलंबित कर दिया गया। इसलिए हम 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' से लोगों के बीच जा रहे हैं ताकि हम अपनी बात उनसे कह सकें और समाज के हर वर्ग से मिलकर उनकी बात सुन सकें।
Edited by : Nrapendra Gupta
About Writer
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें