Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

हमें फॉलो करें mp cabinet
, सोमवार, 25 दिसंबर 2023 (15:53 IST)
Photo : social media
मध्यप्रदेश विधानसभा में भाजपा की बंपर जीत के बाद सोमवार को मंत्रीमंडल का विस्तार हुआ। इसमें मुख्यमंत्री मोहन यादव की सरकार में 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली।
सोमवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव के मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। राजधानी भोपाल में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान प्रदुम्न सिंह तोमर, तुलसी सिलावट, एदल सिंह कसाना, नारायण सिंह कुशवाहा, विजय शाह, राकेश सिंह, प्रह्लाद पटेल, कैलाश विजयवर्गीय, करण सिंह वर्मा, संपतिया उईके, उदय प्रताप सिंह, निर्मला भूरिया, विश्वास सारंग, गोविंद सिंह राजपूत, इंदर सिंह परमार, नागर सिंह चौहान, चैतन्य कश्यप, राकेश शुक्ला, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार ), राज्यमंत्री, राधा सिंह, प्रतिमा बागरी, दिलीप अहिरवार, नरेन्द्र शिवाजी पटेल मंत्री पद की शपथ ली। इनमें 18 कैबिनेट, 6 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और 4 दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री होंगे।

मध्य प्रदेश में शपथ लेने वाले मंत्रियों के नाम
कैबिनेट मंत्री/ राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

1- प्रह्लाद पटेल , OBC
2- राकेश सिंह, सामान्य
3- गोविंद सिंह राजपूत, सामान्य
4- प्रद्युम्न सिंह तोमर, सामान्य
5- कृष्णा गौर, OBC
6- विश्वास सारंग, सामान्य
7- इंदर सिंह परमार, OBC
8- कैलाश विजयवर्गीय, सामान्य
9- प्रतिमा बागरी, SC
10- सम्पतिया उइके, ST
11- तुलसी सिलावट, SC
12- राधा सिंह, ST
13- नरेंद्र शिवजी पटेल, OBC
14- चैतन्य कश्यप, सामान्य
15- राकेश शुक्ला, सामान्य
16- लखन पटेल, OBC
17- हेमंत खंडेलवाल, सामान्य
18- एंदल सिंह कंसाना, OBC
19- नारायण सिंह कुशवाहा, OBC
20- दिलीप जयसवाल, सामान्य
21- धर्मेंद्र लोधी, OBC
22- गौतम टेंटवाल, SC
23- नारायण पवार, OBC
24- दिलीप अहिरवार, SC
25- राव उदय प्रताप, OBC
26- विजय शाह, ST
27- निर्मला भूरिया, ST
28- धर्मेंद्र लोधी, OBC
 
कैलाश विजयवर्गीय फिर मंत्री बने : बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री का पद छोड़कर आने वाले प्रह्लाद पटेल को मध्य प्रदेश में मंत्री बनाया है। उन्ही के साथ राकेश सिंह और उदय प्रताप सिंह को भी बीजेपी ने मंत्री बनाया है। ये दोनों भी सांसद होते हुए पार्टी के निर्देश पर विधानसभा का चुनाव लड़े थे और जीते थे। वहीं इस लिस्ट में पार्टी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय का नाम भी शामिल है। विजयवर्गीय को भी बीजेपी ने कैबिनेट मंत्री बनाया है।
शिवराज का नाम क्यों नहीं : मंत्री मंडल के विस्तार में चौंकाने वाली जानकारी ये है कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को मंत्री नहीं बनाया गया है। इससे ये कयास लगाए जा रहे हैं कि बीजेपी शिवराज सिंह चौहान को राज्य से निकालकर केंद्र में कोई भूमिका दे सकती है।
Edited by navin rangiyal

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

MP में डॉ. मोहन यादव मंत्रिपरिषद में 18 कैबिनेट, 6 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्यमंत्री ने ली शपथ