Publish Date: Fri, 18 Dec 2020 (09:13 IST)Updated Date: Fri, 18 Dec 2020 (09:15 IST)
नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के किसानों से पीएम मोदी के संवाद, देश में शीतलहर समेत इन खबरों पर 18 दिसंबर, शुक्रवार को रहेगी सबकी सबकी नजर...
09:13 AM, 18th Dec
3 नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली बॉर्डर पर किसानों का विरोध प्रदर्शन 23वें दिन भी जारी है। किसानों और सरकार दोनों ही पीछे हटने को तैयार नहीं है। कृषि आंदोलन से जुड़ी हर जानकारी...
कृषि कानून वापस लेने की मांग कर रहे किसान दिल्ली से लगी सीमाओं पर डटे हुए हैं। वही सरकार भी इन कानूनों को किसानों के हित में बताते हुए इसे वापस नहीं लेने पर अड़ी हुई है। किसान आंदोलन का फायदा उन लोगों को भी मिल रहा है कि जिन्हें आंदोलन से कोई लेना देना नहीं है बल्कि जो सिर छुपाने के लिए जगह चाहते हैं।
किसान आंदोलन के बीच पीएम मोदी आज कृषि कानूनों पर मध्यप्रदेश के किसानों से बात करेंगे। इस दौरान 35 लाख किसानों के बीच फसल हानि की भरपाई के मद में 1,600 करोड़ रुपए वितरित किए जाएंगे।
देश के उत्तरी क्षेत्र में गुरुवार को प्रचंड शीतलहर जारी रही, जहां ठंड लगातार बढ़ रही है। दिल्ली में आज भी ठंड से राहत मिलती नजर नहीं आ रही। पश्चिमी हिमालय से उठीं बर्फीली हवाएं लगातार दिल्ली में चल रही हैं। पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी हिमालय में भारी बर्फबारी हुई और अब शीतलहर के मैदानी इलाकों की ओर बढ़ने की वजह से तापमान में गिरावट आ रही है। शहर की वायु गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में दर्ज की गई।