Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नए कृषि ‌कानून पर मध्यप्रदेश ‌के किसानों से‌‌ शुक्रवार को बात करेंगे PM ‌मोदी

हमें फॉलो करें नए कृषि ‌कानून पर मध्यप्रदेश ‌के किसानों से‌‌ शुक्रवार को बात करेंगे PM ‌मोदी

विकास सिंह

, गुरुवार, 17 दिसंबर 2020 (19:43 IST)
भोपाल। नए कृषि कानून को लेकर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्यप्रदेश के किसानों से बातचीत करने जा रहे हैं।‌‌ नए कृषि‌ कानून पर किसानों को‌ जागरूक करने के लिए‌ भाजपा पूरे प्रदेश में किसान सम्मेलनों का‌ आयोजन ‌कर रही है।
ALSO READ: अरविंद केजरीवाल ने कृषि कानूनों की प्रतियां फाड़ीं, कहा- किसानों से छल नहीं कर सकते
‌शुक्रवार को रायसेन में होने वाले किसान सम्मेलन ‌में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान प्रदेश के 35 लाख किसानों के खातों में 1600 करोड़ की राशि डालेंगे। रायसेन में होने वाले किसान सम्मेलन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जुड़ेंगे और पंचायत स्तर तक किसानों से बातचीत करेंगे।
 
किसान‌ सम्मेलन ‌के कार्यक्रम ‌को लेकर आज‌ मुख्यमंत्री ‌शिवराज‌सिंह चौहान ने वीडियो कॉफेंस के जरिए कलेक्टरों से बातचीत कर जरूरी ‌दिशा- निर्देश दिए, वहीं पार्टी‌ ने भी कार्यक्रम ‌को‌ सफल बनाने के‌ लिए‌ जिले‌ स्तर पर अधिक से अधिक किसान जिला और पंचायत स्तर पर कार्यक्रम ‌का प्रसारण करने के‌ निर्देश ‌दिए।
ALSO READ: अखिलेश यादव बोले, कोरोना का बहाना ले केंद्र सरकार किसानों और विपक्ष का सामना करने से बच रही
गुरुवार को पार्टी ‌मुख्यालय‌ में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने सभी प्रदेश महामंत्री, पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, संभागीय संगठन मंत्री, समस्त मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष, समस्त ग्राम केंद्र, नगर केंद्र के पालक संयोजक और समस्त बूथ अध्यक्ष से ऑडियो ब्रिज के माध्यम से शुक्रवार को होने वाले किसान सम्मेलन को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन राज्य, जिला, विकासखंड और ग्राम पंचायत स्तर तक आयोजित किया जाएगा।
ALSO READ: ममता ने केंद्र को ललकारा, कहा- विस्तारवादी ताकतों के आगे हम नहीं झुकेंगे
राज्य स्तरीय कार्यक्रम शुक्रवार दोपहर 1 बजे से रायसेन में होगा। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज‌सिंह चौहान प्रदेश के 35 लाख किसानों के खातों में 1600 करोड़ की राहत राशि पहुंचाएंगे।  दोपहर 2 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम से जुड़ेंगे और किसानों को संबोधित करेंगे। किसान सम्मेलन ‌के‌ इस कार्यक्रम को‌ मुख्यमंत्री ‌शिवराजसिंह‌‌ और प्रदेश भाजपा ‌अध्यक्ष ‌वीडी शर्मा भी‌ संबोधित ‌करेंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत माता की जयकारों के बीच स्थापित हुई दिव्य विजय ज्योति मशाल