Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

19 फरवरी : आज इन खबरों पर रहेगी सबकी नजर

हमें फॉलो करें 19 फरवरी : आज इन खबरों पर रहेगी सबकी नजर
, शुक्रवार, 19 फ़रवरी 2021 (09:04 IST)
नई दिल्ली। गलवान घाटी मामले में चीन की स्वीकारोक्ती, विश्‍व भारती के कार्यक्रम में पीएम मोदी, पेट्रोल पर महंगाई की मार समेत इन खबरों पर शुक्रवार, 19 फरवरी को रहेगी सबकी नजर...
webdunia
कश्मीर में देर रात से चल रही दो मुठभेडों में लश्करे तोयबा के 3 आतंकी मारे गए हैं। इन मुठभेडों में एक SPO शहीद हो गया है तथा एक सीआरपीएफ कर्मी जख्मी हुआ है।
ALSO READ: कश्मीर में 2 मुठभेड़ों में 3 आतंकी ढेर, 1 पुलिसकर्मी शहीद
webdunia
अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा (NASA) के रोवर परसिवरेंस ने आज मंगल ग्रह (Mars Planet) पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की। परसिवरेंस रोवर धरती से टेकऑफ करने के 7 महीने बाद भारतीय समय के अनुसार रात 2 बजकर 25 मिनट पर लाल ग्रह की सतह पर लैंड हुआ। रोवर मंगल पर जीवन की संभावनाओं की तलाश करेगा।
ALSO READ: मंगल ग्रह पर उतरा नासा का रोवर, खुलेंगे लाल ग्रह से जुड़े कई राज...
webdunia
चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने शुक्रवार को पहली बार आधिकारिक तौर पर यह स्वीकार किया कि पिछले वर्ष पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में भारत की सेना के साथ हुई झड़प में उसके 4 सैन्य अधिकारियों और जवानों की मौत हुई थी।
ALSO READ: चीन ने पहली बार माना, गलवान घाटी में मारे गए थे चीनी सैनिक
webdunia
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 फरवरी को विश्व भारती के दीक्षांत समारोह में डिजिटल तरीके से शामिल होंगे। केंद्रीय विश्वविद्यालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में स्थित इस विश्वविद्यालय के कुलाधिपति हैं।
ALSO READ: विश्व भारती के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदी

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिल्ली के शिक्षा निदेशक का विवादास्पद बयान, अगर जवाब नहीं आता तो परीक्षा में कुछ भी लिख दो