Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

12 साल की बच्ची ने रचा इतिहास, 9 घंटे तक तैरती रही समुद्र में, यह था खास उद्देश्य...

हमें फॉलो करें 12 साल की बच्ची ने रचा इतिहास, 9 घंटे तक तैरती रही समुद्र में, यह था खास उद्देश्य...
, गुरुवार, 18 फ़रवरी 2021 (23:52 IST)
नई दिल्ली। आटिज्म से पीड़ित 12 साल की लड़की जिया राय ने बुधवार को इतिहास रच दिया, जब उन्होंने मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक से गेटवे ऑफ इंडिया के बीच की 36 किमी की दूरी 8 घंटे और 40 मिनट में पूरी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जिया नौसेना के सेलर मदन राय की बेटी हैं और वह आटिज्म से पीड़ित हैं, जो मस्तिष्क के विकास के दौरान होने वाला विकार जिससे व्यक्ति का सामाजिक व्यवहार और संपर्क प्रभावित होता है। भारतीय नौसेना ने बयान में कहा कि इस तैराकी कार्यक्रम का आयोजन महाराष्ट्र तैराकी संघ के निरीक्षण में किया गया था, जो भारतीय तैराकी महासंघ से मान्यता प्राप्त संस्था है।
webdunia

बयान में कहा गया, नौसेना के सेलर मदन राय की 12 साल की बेटी जिया राय ने बांद्रा-वर्ली सी लिंक से गेटवे ऑफ इंडिया के बीच की 36 किमी की दूरी आठ घंटे और 40 मिनट में पूरी करके 17 फरवरी को इतिहास रचा।बयान के अनुसार, वह आटिज्म स्पेक्ट्रम डिसॉर्डर (एएसडी) से पीड़ित हैं और तैराकी में अपनी इस उपलब्धि को उन्‍होंने आटिज्म के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए समर्पित किया है।

उन्‍होंने अपनी रिकॉर्ड उपलब्धि की शुरुआत 17 फरवरी को तड़के तीन बजकर 50 मिनट पर बांद्र-वर्ली सी लिंक से की और गेटवे ऑफ इंडिया तक की दूसरी 12 बजकर 30 मिनट तक पूरी की।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

तस्वीरों एवं पांडुलिपियों के प्रदर्शन के लिए राम मंदिर ट्रस्ट को प्रस्ताव देगा गीता प्रेस