Publish Date: Tue, 19 Jan 2021 (08:33 IST)Updated Date: Tue, 19 Jan 2021 (09:29 IST)
नई दिल्ली। सरकार और किसानों क बीच 10वें दौर की बातचीत एक दिन के लिए टली, गुजरात में दर्दनाक सड़क हादसे समेत इन खबरों पर आज रहेगी सबकी नजर...
09:28 AM, 19th Jan
भारत ने 328 रन का लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के पांचवें और आखिरी दिन मंगलवार को यहां लंच तक एक विकेट पर 83 रन बनाए।
गुजरात के सूरत में पिपलौद गांव के पास हुए एक दर्दनाक हादसे में एक बेकाबू ट्रक ने फुटपाथ पर सो रहे लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई।
नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शनकारी किसान संगठनों और सरकार के बीच दसवें दौर की वार्ता 19 जनवरी के बजाए अब 20 जनवरी को होगी। केंद्र ने कहा है कि दोनों पक्ष जल्द से जल्द गतिरोध सुलझाना चाहते हैं, लेकिन अलग विचारधारा के लोगों की संलिप्तता की वजह से इसमें देरी हो रही है।