Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सियाचिन ग्लेशियर में हिमस्खलन की चपेट में आने से 2 भारतीय जवान शहीद

हमें फॉलो करें सियाचिन ग्लेशियर में हिमस्खलन की चपेट में आने से 2 भारतीय जवान शहीद
, शनिवार, 30 नवंबर 2019 (18:38 IST)
शनिवार शाम दक्षिणी सियाचिन ग्लेशियर में हिमस्खलन की  चपेट में आने से भारतीय सेना के 2 जवान शहीद हो गए। खबरों के अनुसार दक्षिणी सियाचिन ग्लेशियर में 18 हजार फुट की ऊंचाई पर पेट्रोलिंग करने आई सेना की टीम हिमस्खलन की चपेट में आ गई।
 
घटना के तुरंत बाद एवलांच रेस्क्यू टीम (एटीआर) मौके पर पहुंची। खबरों के अनुसार कई सैनिकों को रेस्क्यू कर बचाया गया है। पिछले दिनों सियाचिन ग्लेशियर के उत्तरी हिस्से में 4 जवान और 4 कुली हिमस्खलन की चपेट में आ गए थे। रक्षा प्रवक्ता के मुताबिक दक्षिणी सियाचिन ग्लेशियर में हिमस्खलन की चपेट में आने से सेना के गश्ती दल के 2 जवान शहीद हो गए। (file photo)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Ground report : इस बार काफी रोचक होगा झारखंड विधानसभा चुनाव