Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Weather forecast: 23 जून को कई राज्यों में मध्यम से भारी वर्षा की संभावना

Advertiesment
Weather forecast
नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र ओडिशा के उत्तरी भागों पर भी बना हुआ है। पिछले 24 घंटों में कई स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई, जबकि अगले 24 घंटों में मध्यप्रदेश समेत कई अन्य राज्यों में मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है।  
 
स्काईमेट के अनुसार गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र और इससे लगे भागों पर पर भी एक चक्रवाती सिस्टम बना हुआ है। दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर भी एक हवाओं में एक कमजोर चक्रवाती सिस्टम बन गया है।
 
अगले 24 घंटे का पूर्वानुमान : अगले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्य प्रदेश, दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश और झारखंड के कुछ इलाकों में मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है। इन भागों में कहीं-कहीं पर मूसलाधार वर्षा भी देखने को मिल सकती है।
 
केरल, कर्नाटक और गोवा में भी कई जगहों पर मूसलाधार वर्षा जारी रहने की संभावना है। जबकि मुंबई समेत महाराष्ट्र के तटीय भागों और गुजरात में कुछ स्थानों पर खासतौर पर सौराष्ट्र क्षेत्र में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। तेलंगाना और उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश में भी मध्यम बारिश का अनुमान है। बिहार, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु कर्नाटक और उत्तर-पश्चिम भारत में गर्जना के साथ हल्की वर्षा होने के आसार हैं।
 
बीते 24 घंटों का हाल : बीते 24 घंटों के दौरान केरल, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, गुजरात, छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर मुसलाधार वर्षा रिकॉर्ड की गई। कुछ स्थानों पर भीषण बारिश भी हुई है। 
 
पूर्वोत्तर भारत, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली एनसीआर में भी कई स्थानों पर हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई। अंडमान निकोबार द्वीपसमूह, लक्षद्वीप, गोवा और बिहार में भी कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली। 
सबसे ज्यादा वर्षा वाले स्थान : पिछले 24 घंटों के दौरान देश के कई इलाकों में भारी वर्षा रिकॉर्ड की गई। इस दौरान देश में सबसे ज़्यादा बारिश केरल के कन्नूर 177 मिमी दर्ज की गई। इसके अलावा करीपुर, ओखा, केशोड, द्वारका, कोझीकोड, राजनांदगांव, कोलकाता, पोरबंदर और गोरखपुर में भी ज्यादा दर्ज की गई। 
 
 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

केंद्रीय मंत्री और पूर्व सेनाध्यक्ष वीके सिंह की टिप्पणी पर चीन ने साधी चुप्पी




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi