Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Live Updates : राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में अखिलेश यादव भी शामिल

हमें फॉलो करें rahul, priyanka and akhilesh in bharat jodo nyay yatra

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, रविवार, 25 फ़रवरी 2024 (15:51 IST)
25 February live updates : पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा रविवार को उत्तरप्रदेश के आगरा पहुंची। यहां यात्रा में सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी शामिल हुए। 25 फरवरी की बड़ी खबरें...


03:45 PM, 25th Feb
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आगरा पहुंची। सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी यात्रा में शामिल।
राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा नफरत फैलाने का काम करती है। देश में भाई को भाई से लड़ाया जा रहा है। हमारी लड़ाई नफरत के खिलाफ।
प्रियंका गांधी ने कहा, भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में अखिलेश यादव जी का स्वागत है। आज बहुत खुशी का दिन है। हम सब मिलकर देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं।
 

01:09 PM, 25th Feb
उत्तर प्रदेश के कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में धमाका। हादसे में 4 लोगों की मौत, कई अन्य घायल। राहत और बचाव कार्य जारी।

11:33 AM, 25th Feb
प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात में कहा कि ओडिशा के कालाहांडी में बकरी पालन, गांव के लोगों की आजीविका के साथ-साथ उनके जीवन स्तर को ऊपर लाने का भी एक बड़ा माध्यम बन रहा है। इस प्रयास के पीछे जयंती महापात्रा जी और उनके पति बीरेन साहू जी का एक बड़ा फैसला है। जयंती जी और बीरेन जी ने यहां एक दिलचस्प माणिकास्तु Goat Bank भी खोला है। वे सामुदायिक स्तर पर बकरी पालन को बढ़ावा दे रहे हैं।
 
3 मार्च को 'विश्व वन्य जीव दिवस' है। इस दिन को वन्य जीवों के संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इस वर्ष वर्ल्ड वाइल्ड लाइफ डे की थीम में डिजिटल इनोवेशन को सर्वोपरि रखा गया है। पिछले कुछ वर्षों में सरकार के प्रयासों से देश में बाघों की संख्या बढ़ी है।
 
पीएम ने कहा कि हमारी संस्कृति की सीख है - परमार्थ परमो धर्मः यानि, दूसरों की मदद करना ही सबसे बड़ा कर्तव्य है। इसी भावना पर चलते हुए हमारे देश में अनगिनत लोग नि:स्वार्थ भाव से दूसरों की सेवा करने में अपना जीवन समर्पित कर देते हैं। ऐसे ही एक व्यक्ति हैं - बिहार में भोजपुर के भीम सिंह भवेश जी। वे अपने समुदाय के सदस्यों के जरूरी डाक्यूमेंट्स बनवाने में उनके फॉर्म भरकर मदद करते हैं। लोगों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए उन्होंने 100 से ज्यादा मेडिकल कैप लगाए।
 
 

11:04 AM, 25th Feb
मन की बात में पीएम मोदी बोले, 8 मार्च को महिला दिवस बनाएंगे। नारी शक्ति के योगदान को नमन का दिन।
नारी शक्ति प्रगति की ऊंचाइयां छू रही है। किसने सोचा था महिलाएं ड्रोन उड़ाएंगी। ड्रोन दीदी कृषि को आधुनिक बनाने का माध्यम। आज गांव गांव में नमो ड्रोन दीदी की चर्चा।

11:00 AM, 25th Feb
सांसद रितेश पांडेय का बसपा से इस्तीफा, दोपहर 12 बजे भाजपा में होंगे शामिल, अंबेडकर नगर से लड़ सकते हैं चुनाव

08:39 AM, 25th Feb
पीएम मोदी ने बेट द्वारका मंदिर में की पूजा, देश को दी सुदर्शन सेतु की सौगात।

08:05 AM, 25th Feb
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का उत्तरप्रदेश में आज आखिरी दिन है। यात्रा में आज प्रियंका गांधी के साथ ही समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव भी शामिल होंगे। 

08:04 AM, 25th Feb
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को गुजरात दौरे के दूसरे दिन राज्य को 52,250 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की सौगात देंगे। वे आज देश के सबसे लंबे केबल ब्रिज सुदर्शन सेतु को भी देश को समर्पित करेंगे। 

08:02 AM, 25th Feb
webdunia
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे मन की बात कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को संबोधित करेंगे। यह मन की बात कार्यक्रम का 110वां एपिसोड है। प्रधानमंत्री ने इसके पिछले संस्करण में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की चर्चा की थी।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रेरा पर नहीं लगेगा GST, जीएसटी परिषद जल्द देगी स्पष्‍टिकरण