Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भारतीय सीमा में घुसे चीनी सैनिक, जांबाज जवानों ने खदेड़ा...

हमें फॉलो करें भारतीय सीमा में घुसे चीनी सैनिक, जांबाज जवानों ने खदेड़ा...
ईटानगर , मंगलवार, 14 जून 2016 (09:18 IST)
ईटानगर। चीनी सैनिकों ने एक बार फिर अरुणाचल प्रदेश के रास्ते भारतीय सीमा का घुसपैठ की है। रक्षा सूत्रों ने सोमवार को बताया कि चीन के लगभग ढाई सौ सैनिक गत नौ जून को भारतीय सीमा में घुस आए थे। लगभग तीन घंटे तक भारतीय सीमा में रहे और भारतीय सैनिकों के विरोध के बाद वे अपनी सीमा में लौट गए। 
 
रक्षा मंत्रालय से जुड़े सुत्रों के अनुसार अरुणाचल में कामेंग जिले के यांगत्से क्षेत्र में चीन के करीब 250 सोल्जर 9 जून को भारतीय सीमा में घुस आए थे।
 
चीनी सैनिक चार दल बना कर भारतीय सीमा में घुसे थे। जिसके बाद भारतीय सेना को खबर मिली तो दोनों तरफ जोरदार विरोध चला। हालांकि बाद में वे अपनी सीमा में भाग खड़े हुए। 
 
इससे पहले रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने दावा किया था कि मोदी सरकार की नीतियों के कारण चीन की ओर से सीमा के अतिक्रमण की घटनाओं में कमी आई है।
 
उल्लेखनीय है कि घुसपैठ की यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब भारत अमेरिका के समर्थन के बल पर एनएसजी में शामिल होने का प्रयास कर रहा है। दूसरी तरफ चीन ने भारत के इन प्रयासों का विरोध किया है। 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दक्षिण सागर में चीन की दादागिरी, फिलीपींस के नागरिकों को रोका