Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल्ली एयरपोर्ट पर 28 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामद, मलावी की महिला गिरफ्तार

Advertiesment
हमें फॉलो करें Heroin recovered
, गुरुवार, 8 अप्रैल 2021 (22:48 IST)
सांकेतिक फोटो

नई दिल्ली। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने 28 करोड़ रुपए मूल्य की हेरोइन की तस्करी करने के आरोप में मलावी की एक महिला को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। आरोपी, जोहानसबर्ग से दोहा के रास्ते मंगलवार को भारत पहुंची थी।

वक्तव्य में कहा गया, महिला के सामान और हाथ में लिए गए बैग की जांच करने पर चार पैकेट में चार किलो सफेद पाउडर बरामद किया गया, जिसके मादक पदार्थ होने का संदेह है।'

संयुक्त कस्टम आयुक्त शौकत अली नुरवी (इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा) की ओर से जारी बयान में कहा गया कि बरामद किए गए पदार्थ की जांच की जा रही है और प्रथम दृष्टया यह हेरोइन प्रतीत होता है। यात्री मलावी की नागरिक है जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

तीन 'T' से कोरोना से जीतेंगे जंग, मीटिंग में PM मोदी ने मुख्यमंत्रियों को बताया मंत्र