Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

44000 करोड़ का टैक्स बचाने 29000 फर्जी कंपनियां बनाई, 41 लोग गिरफ्तार

हमें फॉलो करें 44000 करोड़ का टैक्स बचाने 29000 फर्जी कंपनियां बनाई, 41 लोग गिरफ्तार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, सोमवार, 8 जनवरी 2024 (09:32 IST)
नई दिल्ली। टैक्स चोरी को लेकर देश में बडा मामला सामने आया है। इस मामले की जानकारी खुद सरकार ने दी है। दरअसल, जीएसटी अधिकारियों ने फर्जी पंजीकरण के खिलाफ अभियान के दौरान दिसंबर 2023 तक आठ महीनों में 44,015 करोड़ रुपए के फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) दावों में शामिल 29,273 फर्जी कंपनियों का पता लगाया है। इससे 4,646 करोड़ रुपये का राजस्व बचाने में मदद मिली। सरकार ने रविवार को यह जानकारी दी।

वित्त मंत्रालय के मुताबिक अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 4,153 फर्जी कंपनियों का पता चला, जिनमें करीब 12,036 करोड़ की संदिग्ध आईटीसी चोरी में शामिल थीं। केंद्रीय जीएसटी अधिकारियों ने इनमें से 2,358 फर्जी कंपनियों का पता लगाया। इनमें से सबसे अधिक 926 कंपनियां महाराष्ट्र में, इसके बाद राजस्थान में 507, दिल्ली में 483 और हरियाणा में ऐसी 424 कंपनियों का पता चला।

41 लोग गिरफ्तार : मंत्रालय की तरफ से जानकारी के मुताबिक इन मामलों में 41 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें से 31 गिरफ्तारियां केंद्रीय जीएसटी अधिकारियों द्वारा की गईं। अक्टूबर दिसंबर तिमाही के दौरान चलाए अभियान में 1,317 करोड़ के राजस्व को बचाने में मदद मिली जिसमें से 319 करोड़ रुपए की वसूली हुई और 997 करोड़ आईटीसी को अवरुद्ध करके सुरक्षित किए गए। 
Edited by navin rangiyal

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या SpaceX इवेंट और पार्टी में ड्रग्स लेते हैं एलन मस्क?