Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बक्सर में नॉर्थ-ईस्ट सुपरफास्ट ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त, 1 व्यक्ति की मौत, 25 से ज्यादा घायल

हमें फॉलो करें बक्सर में नॉर्थ-ईस्ट सुपरफास्ट ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त, 1 व्यक्ति की मौत, 25 से ज्यादा घायल
, बुधवार, 11 अक्टूबर 2023 (23:13 IST)
North East Superfast train accident: दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से असम के कामाख्या तक जा रही 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के 6 डिब्बे बुधवार रात बक्सर जिले के रघुनाथपुर स्टेशन के पास पटरी से उतर गए। इस हादसे में 1 व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 25 से 30 लोग घायल हो गए। 
 
अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना रात नौ बजकर 53 मिनट पर हुई। कुल 23 डिब्बों वाली ट्रेन बुधवार सुबह 7 बजकर 40 मिनट पर दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से रवाना हुई थी। घटना के तुरंत बाद राहत एवं बचाव उपाय शुरू किए गए तथा एम्बुलेंस एवं चिकित्सकों को घटनास्थल भेजा गया।
 
दुर्घटनास्थल से यात्रियों को ले जाने के लिए पटना से एक ‘स्क्रैच रेक’ भेजा गया। ‘स्क्रैच रेक’ एक अस्थायी रेक होता है जो मूल ट्रेन के समान होता है। रेलवे पुलिस बल के निरीक्षक दीपक कुमार ने कहा कि चिकित्सकीय दल घटनास्थल पर भेजे गए हैं। 12506 नॉर्थ ईस्ट सुपरफास्ट ट्रेन दिल्ली के आनंद विहार से कामाख्या (गुवाहाटी) जा रही थी। 

बक्सर एसपी मनीष कुमार ने बताया कि इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 25 से 30 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को निकाल लिया गया है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने रेलवे के अधिकारियों से चर्चा की। रेलवे ने हादसे को लेकर हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं : 9771449971, 7759070004, 830618542, 8905697493  
(एजेंसी/वेबदुनिया)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राघव चड्‍ढा ने कोर्ट में क्यों कहा, चुनकर बनाया जा रहा है निशाना