Publish Date: Thu, 28 Aug 2025 (11:56 IST)
Updated Date: Thu, 28 Aug 2025 (12:11 IST)
Bihar on alert : बिहार पुलिस मुख्यालय ने दावा किया है कि कुख्यात आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद से जुड़े 3 आतंकी नेपाल के रास्ते बिहार में घुसे हैं। इनमें हसनैन अली, आदिल हुसैन और मोहम्मद उस्मान शामिल हैं। पुलिस ने तीनों आतंकियों के नाम और तस्वीरें जारी की है।
राज्य पुलिस मुख्यालय ने नेपाल की सीमा के रास्ते जैश के तीन आतंकियों के बिहार की सीमा मैं दाखिल होने को लेकर सीमावर्ती जिलों को किया अलर्ट। नेपाल सीमा से सटे क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
नेपाल की सीमा के रास्ते प्रवेश करने वाले जैश के तीनों आतंकी पाकिस्तानी है। इन आतंकियों में रावलपिंडी का हसनैन अली उमरकोट का आदिल हुसैन और बहावलपुर का मो उस्मान शामिल हैं।
पुलिस ने तीनों आतंकियों के नाम और तस्वीरों के साथ इनके पासपोर्ट से जुड़ी जानकारी भी शेयर की है? बताया जा रहा है कि ये आतंकी अगस्त के दूसरे हफ्ते में काठमांडू पहुंचे और तीसरे हफ्ते में नेपाल बॉर्डर से बिहार में दाखिल हुए। आशंका है कि ये किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।
सीतामढ़ी, मधुबनी, पश्चिम चंपारण, अररिया, किशनगंज और सुपौल में चौकसी बढ़ा दी गई है। भागलपुर और अन्य जिलों में भी अलर्ट जारी किया गया है।
edited by : Nrapendra Gupta
About Writer
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें