Publish Date: Wed, 30 Dec 2020 (08:26 IST)Updated Date: Wed, 30 Dec 2020 (08:38 IST)
नई दिल्ली। किसानों से सरकार की छठे दौर की वार्ता, चीन से बातचीत पर रक्षा मंत्री के बयान समेत इन खबरों पर 30 दिसंबर, बुधवार को रहेगी सबकी नजर...
08:31 AM, 30th Dec
सरकार ने बुधवार को दोपहर 2 बजे विज्ञान भवन में किसान संगठनों को वार्ता के लिए आमंत्रित किया... किसान नेता कृषि कानून वापस लेने की मांग पर अड़े, सरकार भी किसानों की मांग पर सहमत नहीं... वार्ता की सफलता पर संदेह के बादल...
रक्षामंत्री राजनाथ ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि एलएसी पर गतिरोध को हल करने के लिए चीन के साथ कूटनीतिक और सैन्य स्तर की वार्ता से कोई 'सार्थक समाधान' नहीं निकला है। उन्होंने कहा कि अब भी यथास्थिति बनी हुई है।
कोरोना प्रकोप के बीच मौसम का पूर्वानुमान कहता है कि नए साल पर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी और राजस्थान सहित उत्तर भारत के बड़े हिस्सों में जबरदस्त शीतलहर की आशंका है।