Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Weather Pretention : उत्तराखंड और गुजरात में 4 लोगों की मौत, ओडिशा में भारी वर्षा का अनुमान

हमें फॉलो करें Weather Pretention : उत्तराखंड और गुजरात में 4 लोगों की मौत, ओडिशा में भारी वर्षा का अनुमान
, सोमवार, 6 जुलाई 2020 (00:40 IST)
नई दिल्ली। देश के बड़े हिस्से में रविवार को वर्षा होने के साथ ही उत्तराखंड और गुजरात में वर्षाजनित हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि महाराष्ट्र से इमारत ढहने और जलजमाव की खबरे आई हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि अगले कुछ दिनों में गुजरात और ओडिशा में भारी से बेहद भारी वर्षा होने की संभावना है।
 
विभाग के अनुसार 15 मिलीलीटर से कम वर्षा हल्की वर्षा, 15 से लेकर 64.5 मिलीलीटर तक मध्यम वर्षा और 64.5 मिलीलीटर से अधिक भारी वर्षा समझी जाती है। राष्ट्रीय राजधानी में रात को चली तेज हवाओं और बारिश से पारा कई डिग्री लुढ़क गया और रविवार सुबह मौसम सुहाना हो गया।
 
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सफदरजंग वेधशाला ने रविवार सुबह साढ़े 8 बजे तक 33.6 मिलीमीटर (मिमी) बारिश दर्ज की, पालम वेधशाला में 48.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
 
उत्तराखंड के नैनीताल में ऊफनती कोसी नदी में तीन महिलाएं पानी के साथ बह गईं। वे जलावन की लकड़ियां इकट्ठा करने और चारा लाने गई थीं। सूत्रों ने यह जानकारी दी। प्रदेश में पिछले 24 घंटे से हो रही लगातार तेज बारिश की वजह से नदियों एवं नहरों में पानी की अधिकता के कारण कई सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई है।
 
एसडीआरफ सूत्रों के अनुसार खैरना में कोसी नदी में जलस्तर बढ़ जाने से तीन महिलाएं बह गई। उन्होंने बताया कि नदी के उफान पर होने के बावजूद एसडीआरएफ टीम ने एक शव बरामद कर लिया। मृतक की पहचान 30 साल की कमला देवी के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि दो अन्य महिलायें ललिता देवी (30) एवं लता देवी (26) की तलाश जारी है।
webdunia
मौसम विज्ञान विभाग ने अनुमान लगाया है कि अगले 24 घंटों में प्रदेश में इसी तरह का मौसम रहेगा और विभिन्न स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
 
गुजरात में राजकोट में खोखरदर नदी के तेज बहाव के कारण एक पिक-अप वाहन के बह जाने से एक व्यक्ति के डूबने की आशंका है जबकि दो अन्य खुद को बचाने में सफल रहे। सौराष्ट्र में दिन के दौरान भारी बारिश हुई। राजकोट सौराष्ट्र क्षेत्र के अंतर्गत आता है।
 
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अहमदाबाद केंद्र ने कहा कि कच्छ और इसके आसपास के इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र बना है, जिसके कारण अगले 24 घंटे के दौरान बारिश की संभावना है।
 
महाराष्ट्र में लगातार तीसरे दिन रविवार को भी मूसलाधार बारिश जारी रही। ठाणे में एक खाली भवन शनिवार देर रात ढह गया। मुंबई के अलावा ठाणे, पालघर और रायगढ़ जिले में भी पिछले तीन दिन से भारी बारिश हो रही है।
 
मुंबई के चेंबूर, वडाला, धारावी, अंधेरी, हिंदमाता जंक्शन, खार सबवे, मिलन सबवे और दहिसार सबवे में जलजमाव की सूचना है। मुंबई पुलिस ने लोगों से समुद्र तट और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।
webdunia
दक्षिण मुंबई की कोलाबा वेधशाला ने शनिवार सुबह 8.30 बजे समाप्त हुए 24 घंटे के दौरान 129.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की, जबकि सांताक्रूज़ मौसम केंद्र ने इसी अवधि में 200.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की।
 
आईएमडी ने कहा है कि राज्य के कई हिस्सों में अगले दो दिन तक भारी बारिश जारी रहेगी और सोमवार और मंगलवार को महाराष्ट्र-गोवा तट पर 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
 
विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहे कम दबाव के क्षेत्र के कारण ओडिशा में अगले कुछ दिनों में भारी बारिश हो सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के भुवनेश्वर केंद्र ने बताया कि ओडिशा और पश्चिम बंगाल में गंगा के अपतटीय क्षेत्र के ऊपर बंगाल की खाड़ी के उत्तर पश्चिम में कम दबाव का क्षेत्र बन गया है।
 
विभाग ने बताया कि मौसम की मौजूदा स्थितियों को देखते हुए दक्षिण तटीय, उत्तर के अंदरूनी और दक्षिण ओडिशा के जिलों के एक या दो स्थानों पर कम से कम सात जुलाई तक भारी बारिश होने का अनुमान है। उसके बुलेटिन में मछुआरों को अगले 24 घंटे के दौरान उन इलाकों के गहरे समंदर में नहीं जाने की सलाह दी गई है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गुजरात और मिजोरम में 2 बार महसूस किए गए भूकंप के झटके