Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भूकंप से थर्राया अरुणाचल प्रदेश, 1 घंटे में 2 झटकों से लोगों में दहशत

हमें फॉलो करें भूकंप से थर्राया अरुणाचल प्रदेश, 1 घंटे में 2 झटकों से लोगों में दहशत
, गुरुवार, 10 नवंबर 2022 (11:27 IST)
ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश में गुरुवार सुबह भूकंप के 2 झटकों से दहशत फैल गई। पहला झटका तेज था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.7 मापी गई। भूकंप से लोगों में दहशत फैल गई और वे अपने घरों से बाहर निकल गए। 
 
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, भूकंप के झटके सुबह 10 बजकर 31 मिनट पर महूसस किए गए। इसका केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप की तीव्रता 5.7 मापी गई। कुछ ही देर बाद भूकंप का एक और झटका महसूस किया गया। इसकी तीव्रता 3.5 मापी गई।
 
उल्लेखनीय है कि दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में मंगलवार को देर रात भूकंप के तेज झटके लगे थे। भूकंप का केंद्र नेपाल में था और वहां भूकंप की वजह से 6 लोग मारे गए थे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, कांतिलाल को मोरबी से टिकट, भूपेंद्र पटेल घाटलोदिया से चुनाव मैदान में