Publish Date: Thu, 05 Jan 2023 (11:10 IST)
Updated Date: Thu, 05 Jan 2023 (12:50 IST)
नई दिल्ली। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा, उत्तर भारत में कोल्ड डे की स्थिति, अमित शाह के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, एजाज अहमद अहंगर आतंकवादी घोषित समेत इन खबरों पर गुरुवार, 5 जनवरी को रहेगी सबकी नजर... पल-पल की जानकारी...
-हरियाणा में आज भारत जोड़ो यात्रा की एंट्री
-गुजरात में पठान पर बवाल, विहिप- बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने फाड़े पोस्टर
-पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी की वजह से उत्तर भारत के कई राज्यों में कोल्ड डे की स्थिति नजर आ रही है। दिल्ली-NCR सहित पंजाब, राजस्थान, मध्यप्रदेश, बिहार में ठंड से ठिठुरे लोग। कोहरे की वजह से दृश्यता घट गई है। इस वजह से हवाई, रेल और सड़क यातायात पर बुरा असर पड़ा है।
-हल्दवानी मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
-एजाज अहमद अहंगर आतंकवादी घोषित, IS के लिए कर रहा था आतंकियों की भर्ती
-कोहरे की वजह से अमित शाह के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग