Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अजित पवार की बैठक में नहीं पहुंचे 5 NCP विधायक, महाराष्ट्र में उथल-पुथल के संकेत

हमें फॉलो करें Ajit Pawar

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

पुणे , गुरुवार, 6 जून 2024 (21:47 IST)
5 NCP MLAs did not attend Ajit Pawar's meeting : मुंबई में राकांपा (अजीत गुट) के विधायकों की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत पवार की अध्यक्षता में हुई। पार्टी विधायकों ने 15 दिनों के भीतर कैबिनेट विस्तार की मांग की। दावा किया गया है कि इस बैठक से 5 विधायक अनुपस्थित रहे, इनमें विधायक नरहरि जिरवाल, सुनील टिंगरे, राजेंद्र शिंगणे, अन्ना बनसोडे और धर्मराव बाबा अत्राम शामिल हैं। इससे महाराष्ट्र की राजनीति में उथल-पुथल के संकेत हैं।

महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) (अजीत गुट) के कम से कम दस से पन्द्रह विधायक राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) (शरद गुट) के प्रमुख शरद पवार के सम्पर्क में है और कभी भी उप मुख्यमंत्री अजीत पवार का साथ छोड़ सकते है। सूत्रों ने यह जानकारी यहां गुरुवार को दी।
ALSO READ: महाराष्ट्र में भाजपा सांसदों की संख्या घटकर 9 हुई, फडणवीस ने की इस्तीफे की पेशकश
शिवसेना-शिंदे गुट की कैबिनेट विस्तार की मांग के बीच महाराष्ट्र की राजनीति में एक और संकट की खबर आ रही है। उन्होंने बताया कि इससे पहले मुंबई में राकांपा (अजीत गुट) के विधायकों की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत पवार की अध्यक्षता में हुई। पार्टी विधायकों ने भी 15 दिनों के भीतर कैबिनेट विस्तार की मांग की।

महाराष्ट्र में अजीत पवार के एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महायुति सरकार में शामिल होने के बाद कोई कैबिनेट विस्तार नहीं हुआ है। अब राकांपा (अजीत गुट) और सेना के दोनों अलग-अलग गुटों के विधायक अक्टूबर में संभावित विधानसभा चुनाव से पहले कैबिनेट विस्तार की मांग कर रहे हैं।
ALSO READ: लोकसभा चुनाव के नतीजे क्या भाजपा में मोदी-शाह के युग के खत्म होने का संकेत?
इस बीच महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा चुनाव में हार के बाद उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने इस्तीफा देने की इच्छा जताई है। इससे महाविकास अघाड़ी (एमवीए) में जबरदस्त उत्साह है। फडणवीस गत चार जून के लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद पार्टी के शीर्ष नेताओं से मिलने के लिए दिल्ली गए।
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लोकसभा चुनाव के परिणामों से भाजपा के अहंकार का हुआ पतन : अखिलेश यादव