Ahilya bai holkar jayanti

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

500 का पुराना नोट आपको बना सकता है लखपति !

Advertiesment
हमें फॉलो करें 500 rupee old  note
, शनिवार, 13 मई 2017 (16:21 IST)
नोटबंदी के दौरान 500 रुपए और 1000 के नोट प्रचलन से बाहर किए गए थे, लेकिन आपके लिए एक खुशखबर है। अगर आपके पास 500 रुपए का पुराना नोट हो तो वह आपको लखपति बना सकता है। इन नोटों को ऑनलाइन ऑक्‍शन में डाला गया है। शर्त इतनी है कि ये नोट खास नंबर के होने चाहिए।
 
बंद हो चुके ये नोट अपने खास लकी नंबर के चलते इतनी ऊंची कीमत पर बिक रहे हैं। सबसे ज्‍यादा कीमत 786 नंबर वाले नोटों की है। इस नंबर के 500 रुपए के एक नोट की कीमत तो 7,500,000 रुपए तक लगाई गई। एक ओर तो सरकार ने 500 और 1000 रुपए के नोटों पर पूरी तरह से बैन लगा दिया है। सरकार ने इसके लिए एक नया कानून भी बनाया है। नोटबंदी के दौरान अधिकतर लोगों ने 500 और 1000 के नोट बैंक में जमा भी कर दिए थे। 
 
अगर आपके पास भी 500 रुपए का बंद हो चुका नोट है तो वह आपको मालामाल कर सकता है। बस शर्त यह कि नोट कुछ खास होना चाहिए। ऑनलाइन साइट्‍स पर 500 रुपए के कई पुराने नोट बिकने के लिए डिस्‍प्‍ले किए गए हैं। 
 
ये नोट अपने खास नंबर जैसे 1234 या 420 या 786 के चलते ऊंची कीमत में बिक रहे हैं। 786 नंबर वाले 500 रुपए के नोटों की कीमत 7,500,000 रुपए तक लगाई गई है। कुछ नोट एक लाख रुपए के आसपास हैं। मार्केट में आए 500 रुपए के नए नोट भी सेल के लिए रखे गए हैं। आरबीआई की ओर से पहले से जारी किए गए नोट भी सेल पर रखे गए हैं। इसमें अशोक स्‍तंभ से जुड़ नोटों के अलावा 1 रुपए और 2 रुपए के वो नोट भी शामिल हैं जो अब बिकने बंद हो गए हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हांगकांग में घरेलू श्रमिक शौचालयों में सोने को मजबूर