Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

उत्तराखंड के 6 भाजपा विधायक कांग्रेस में होंगे शामिल, कांग्रेस हाईकमान से मुलाकात का किया दावा

हमें फॉलो करें webdunia

एन. पांडेय

सोमवार, 8 नवंबर 2021 (00:20 IST)
देहरादून। गोविंद सिंह कुंजवाल का दावा है कि उत्तराखंड भाजपा के 6 विधायक जल्द ही कांग्रेस में आने वाले हैं।उनके इस बयान से भाजपा की चिंता बढ़ी हुई है।भाजपा किस कदर डरी हुई है कि इसका अनुमान भाजपा ने कांग्रेस से बगावत करके आए लोगों के नेता विजय बहुगुणा को उनकी रोक के लिए मैदान में उतार रखा है।

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए उत्तराखंड में उठापटक लंबे वक्त से जारी है। इसके साथ ही लगातार अटकलों का दौर भी चल रहा है। पहले बीजेपी ने कांग्रेस में सेंध लगाई, बाद में कांग्रेस ने यशपाल आर्य और उनके बेटे को कांग्रेस में शामिल कर हिसाब बराबर कर दिया। बीजेपी अब डैमेज कंट्रोल में जुटी है।

इस बीच जागेश्वर से कांग्रेस विधायक और पूर्व स्पीकर फिर एक बार यह दावा कर रहे हैं कि छह विधायक जल्द ही कांग्रेस का हिस्सा बन सकते हैं। ये लोग कांग्रेस में आना चाहते हैं, जिस पर कांग्रेस हाईकमान विचार कर रहा है। गोविंद सिंह कुंजवाल का दावा है कि इन विधायकों की कांग्रेस हाईकमान से मुलाकात भी हो चुकी है।

कांग्रेस में आने वाले बीजेपी के इन 6 विधायकों को कांग्रेस आलाकमान से मिलाया गया है।उनके अनुसार पार्टी आलाकमान इन विधायकों को लाने के लिए समीक्षा में जुटा है। काबिल नेता जल्द ही कांग्रेस का हिस्सा बन जाएंगे। गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि इन 6 विधायकों के नाम केंद्रीय नेतृत्व को सौंप दिए गए हैं।

पार्टी नेतृत्व अब इनके बारे में समीक्षा में जुटा है। किसको पार्टी में लेना है और किसको नहीं, जल्द ही इसे लेकर फैसला हो जाएगा। दूसरे दल से आने वाले इन नेताओं के कारण पार्टी कार्यकर्ताओं का अहित न हो, इसे लेकर भी मंथन किया जा रहा है।

कुंजवाल ने कहा कि बीते दिनों राहुल गांधी के नेतृत्व में यशपाल आर्य और उनके बेटे की कांग्रेस में 'घर वापसी' हुई थी। जबकि बीजेपी के 6 विधायक अब भी कांग्रेस के संपर्क में हैं। जो पार्टी के हित में रहेगा उसको जल्द ही पार्टी ज्वाइन कराई जाएगी, इसलिए इस मामले में पार्टी आलाकमान गहन समीक्षा में जुटा है। 15 दिसंबर तक पूरी पिक्चर क्लियर हो जाएगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मलिक का दावा, आर्यन को फिरौती के लिया किया गया अगवा, 18 करोड़ में हुआ था सौदा तय और...