Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Live : संसद में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, ये पार्टी सोच से भी आउटडेटेड

हमें फॉलो करें narendra modi
, बुधवार, 7 फ़रवरी 2024 (14:32 IST)
7 February updates : संसद में राष्‍ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा पर पीएम नरेंद्र मोदी जवाब, उत्तराखंड विधानसभा में यूसीसी बिल पर चर्चा, समेत इन खबरों पर रहेगी सबकी नजर...


02:24 PM, 7th Feb
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संबोधन में भारत की क्षमता, ताकत और उज्ज्वल भविष्य के बारे में बात की। मैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को धन्यवाद देता हूं।
कांग्रेस पर हमला करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ये पार्टी सोच से भी आउटडेटेड हो गई।
हम बड़े धैर्य और नम्रता के साथ आपके एक-एक शब्द को सुनते रहे हैं। लेकिन आप आज भी न सुनने की तैयारी के साथ आए हैं। परंतु मेरी आवाज को आप दबा नहीं सकते। देश की जनता ने इस आवाज को ताकत दी है। इसलिए मैं भी इस बार पूरी तैयारी के साथ आया हूं।
 
उन्होंने कहा कि मैं खड़गे जी का विशेष आभार प्रकट करता हूं। मैं उस दिन इन्हें बहुत ध्यान और आनंद से सुन रहा था। लोकसभा में मनोरंजन की जो कमी हमें खल रही थी, वो इन्होंने पूरी कर दी थी।
कांग्रेस ने देश को बांटने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी, दर्जनों बार सरकारें बर्खास्त की। नार्थ ईस्ट को अलगाव, हिंसा की ओर धकेला।
पश्चिम बंगाल से चुनौती आई है कि कांग्रेस 40 पार नहीं कर पाएगी। मैं प्रार्थना करता हूं कि आप 40 बचा पाएं।

12:34 PM, 7th Feb
अजित पवार गुट ने सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दाखिल की और निर्वाचन आयोग द्वारा उसे मूल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) घोषित करने के आदेश को शरद पवार गुट की ओर से चुनौती दिये जाने की स्थिति में उसका पक्ष भी सुने जाने का अनुरोध किया।

12:29 PM, 7th Feb
दिल्ली के जंतर-मंतर पर केंद्र सरकार के खिलाफ कर्नाटक और केरल सरकार का प्रदर्शन। कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि जहां तक ​​टैक्स कलेक्शन की बात है तो कर्नाटक दूसरे नंबर पर है, महाराष्ट्र नंबर एक पर है। दरअसल इस साल कर्नाटक टैक्स के रूप में 4.30 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का योगदान दे रहा है। अगर हम टैक्स के रूप में 100 रुपए इकट्ठा करते हैं और इसे भारत सरकार को देते हैं, तो हमें केवल 12-13 रुपए ही वापस मिल रहे हैं।
प्रदर्शन के दौरान कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा कि कर्नाटक इस देश को सबसे ज्यादा राजस्व देने वाला दूसरा सबसे बड़ा राज्य है। हम अपना अधिकार मांग रहे हैं, हम अपना हिस्सा मांग रहे हैं। हम सभी यहां कर्नाटक के लोगों के लिए लड़ रहे हैं।

12:27 PM, 7th Feb
उत्तराखंड विधानसभा में समान नागरिक संहिता बिल पर दूसरे दिन भी बहस जारी। आज पास हो सकता है UCC बिल।

10:24 AM, 7th Feb
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करें। NDA में शामिल होने की बाद नीतीश की प्रधानमंत्री से पहली मुलाकात। गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेप नड्डा से भी मुलाकात करेंगे नीतीश कुमार। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मप्र में कांग्रेस को बड़ा झटका, जबलपुर महापौर जगत बहादुर भाजपा में शामिल