Publish Date: Sun, 31 May 2020 (12:56 IST)
Updated Date: Sun, 31 May 2020 (13:13 IST)
जम्मू। अनंतनाग जिले के पोश करीरी में आतंकियों के साथ 7 घंटे तक चली मुठभेड़ अब खत्म हो गई है, क्योंकि मुठभेड़ में शामिल सभी आतंकी फरार होने में कामयाब हो गए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि पोश करीरी में रात 3 बजे के करीब आतंकियों से मुठभेड़ शुरू हुई थी, जो आज सुबह 10 बजे तक चलती रही। उसके बाद जब गोलीबारी बंद हो गई तो तलाशी अभियान छेड़ा गया था। तब जाकर जानकारी मिली कि आतंकी फरार हो चुके हैं।
अधिकारियों ने बताया कि आतंकियों की तलाश में आसपास के कई गांव में तलाशी अभियान छेड़ा गया है। अधिकारियों के मुताबिक मुठभेड़ में शामिल आतंकियों की संख्या 2 से 3 के बीच थी।
About Writer
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।....
और पढ़ें