Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल्ली में अवैध रूप से निवासरत 8 रोहिंग्या गिरफ्तार

हमें फॉलो करें दिल्ली में अवैध रूप से निवासरत 8 रोहिंग्या गिरफ्तार
, सोमवार, 18 जनवरी 2021 (13:02 IST)
नई दिल्ली। वैध दस्तावेज दिखा पाने में नाकाम रहने पर राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न हिस्सों से 8 रोहिंग्या को पकड़ा गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूर्वी दिल्ली में आनंद विहार रेलवे स्टेशन के बाहर से 6 रोहिंग्या को हिरासत में लिया गया जिनमें 3 नाबालिग हैं। इन लोगों को यहां एक हिरासत केंद्र भेज दिया गया है।
पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) दीपक यादव ने बताया कि पुलिस को त्रिपुरा से 6 संदिग्ध रोहिंग्या के इस महीने की शुरुआत में ट्रेन से दिल्ली आने की सूचना मिली थी। 
 
एक अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि द्वारका जिले के उत्तम नगर इलाके में 2 रोहिंग्या अवैध रूप से रहते पाए गए और उन्हें शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उपायुक्त (द्वारका) संतोष कुमार मीणा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए ये दोनों व्यक्ति म्यांमार के रहने वाले हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इंडोनेशिया में आए भूकंप में मृतक संख्या बढ़कर 81 हुई