Publish Date: Tue, 09 Mar 2021 (08:34 IST)Updated Date: Tue, 09 Mar 2021 (08:41 IST)
नई दिल्ली। कोरोनावायरस, दिल्ली का बजट, 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों समेत इन खबरों पर मंगलवार, 9 मार्च को रहेगी सबकी नजर...
08:40 AM, 9th Mar
महाराष्ट्र में लगातार 3 दिन तक प्रतिदिन कोरोनावायरस संक्रमण के 10 हजार नए मामले सामने आने के बाद सोमवार को 8,744 नए मामले सामने आए। इसके अलावा कोविड-19 से 22 और मरीजों की मौत हो गई।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज से नंदीग्राम के दौरे पर... ममता बुधवार को यहां चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेगी... नंदीग्राम से पहली बार चुनाव लड़ने जा रही ममता का मुकाबला सुभेंदु अधिकारी से होगा...