Publish Date: Thu, 09 May 2024 (07:35 IST)Updated Date: Thu, 09 May 2024 (07:45 IST)
live updates : उत्तराखंड में आज से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। यात्रा की तैयारियां पूरी कर ली गई है। 25 मई तक सभी राज्यों से वीआईपी, वीवीआईपी को दर्शन के लिए न आने का अनुरोध किया गया है। पल पल की जानकारी...
07:44 AM, 9th May
चारधाम यात्रा आज से शुरू हो रही है। केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट 10 मई को खुल जाएंगे। 12 मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। 22 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पंजीयन। मंदिर समिति ने लोगों से की सोशल मीडिया रील्स नहीं बनाने की अपील।
07:40 AM, 9th May
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज उत्तर प्रदेश के चित्रकूट और फतेहपुर में जनसभा करेंगे। तेलंगाना में आज चुनावी रैली को संबोधित करेंगे गृहमंत्री और पूर्व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, राहुल गांधी भी आज तेलंगाना में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda की 9 मई, 2024 को उत्तर प्रदेश में जनसभाएं।