Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

लोकसभा की सभापति तालिका में जगदंबिका, सैलजा और अवधेश प्रसाद समेत 9 सांसद शामिल

Advertiesment
हमें फॉलो करें लोकसभा की सभापति तालिका में जगदंबिका, सैलजा और अवधेश प्रसाद समेत 9 सांसद शामिल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, सोमवार, 1 जुलाई 2024 (12:19 IST)
Lok Sabha Speaker's list : लोकसभा (Lok Sabha) की सभापति तालिका सूची भारतीय जनता पार्टी (BJP) के जगदंबिका पाल (Jagdambika Pal), कांग्रेस की कुमारी सैलजा (Kumari Selja) और समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद (Awadhesh Prasad) समेत कुल 9 सदस्यों को शामिल किया गया है।

 
नई दिल्ली में बिरला ने सोमवार को सभापति तालिका के बारे में सदन को सूचित किया। सभापति तालिका में भाजपा से जगदंबिका पाल, पीसी मोहन, संध्या राय और दिलीप सैकिया, कांग्रेस से कुमारी सैलजा, तृणमूल कांग्रेस से काकोली घोष दस्तीदार, समाजवादी पार्टी से अवधेश प्रसाद, द्रमुक से ए. राजा और तेलुगुदेशम पार्टी से कृष्णा प्रसाद शामिल हैं। सभापति तालिका में शामिल सदस्य अध्यक्ष के आसन पर नहीं होने की स्थिति में सदन की कार्यवाही का संचालन करते हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

New Criminal Law के तहत भोपाल में अलग-अलग थानों में 2 FIR दर्ज