Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Petrol-Diesel Price: माह के पहले दिन पेट्रोल डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, जानें ताजा भाव

प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव

हमें फॉलो करें Petrol-Diesel Price: माह के पहले दिन पेट्रोल डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, जानें ताजा भाव

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, सोमवार, 1 जुलाई 2024 (11:18 IST)
Petrol-Diesel Price: जुलाई माह के पहले दिन 1 जुलाई को तेल कंपनियों (Oil companies) ने ताजा भाव जारी कर दिए हैं। आज भी कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखा जा रहा है। आज भी पेट्रोल और डीजल (petrol and diesel) की कीमतें एक समान हैं और यहां कोई संशोधन नहीं हुआ है।

 
गत मार्च में घटाए गए थे दाम : तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में संशोधन किया गया था। 14 मार्च को बड़ी राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपए प्रति लीटर की कटौती का ऐलान किया गया था और उसके बाद से कोई खुशखबरी नहीं दी है। यहां आप अपने-अपने शहर के भावों की जानकारी ले सकते हैं।
 
देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल डीजल का ताजा दाम : दिल्ली में पेट्रोल 94.72 और डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 104.21 और डीजल 92.15, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 और डीजल 90.76, चेन्नई में पेट्रोल 100.75 और डीजल 92.32, बेंगलुरु में पेट्रोल 99.84 और डीजल 85.93, लखनऊ में पेट्रोल 94.65 और डीजल 87.76, नोएडा में पेट्रोल 94.83 और डीजल 87.96, गुरुग्राम में पेट्रोल 95.19 और डीजल 88.05, चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.24 और डीजल 82.40 और पटना में पेट्रोल 105.18 और डीजल 92.04 प्रति लीटर के भाव रहा है।

 
प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लागू हुए नए आपराधिक कानून, खरगे बोले नहीं चलने देंगे बुलडोजर न्याय