Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Cyclone Yaas : ओडिशा पुलिस ने 91 वर्षीय महिला को इस तरह बचाया

हमें फॉलो करें Cyclone Yaas : ओडिशा पुलिस ने 91 वर्षीय महिला को इस तरह बचाया
, मंगलवार, 25 मई 2021 (20:34 IST)
बंगाल की खाड़ी से उठे बहुत भीषण चक्रवाती तूफान 'यास' का असर दिखना शुरू हो गया है। चक्रवाती तूफान के पहुंचने से पहले ओडिशा और पश्चिम बंगाल में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है।
 
एनडीआरएफ और पुलिस की टीमें लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रही हैं। इसी बीच पुलिस अधिकारियों का एक वीडियो सामने आया है। 
ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले के तलचुआ इलाके में पुलिस अधिकारियों ने 91 वर्षीय एक महिला को चक्रवात आश्रय गृह में स्थानांतरित कर दिया। बुजुर्ग महिला को कंधों पर लेकर पुलिसवालों ने शेल्टर होम पहुंचाया। पुलिस के कार्य की लोग प्रशंसा कर रहे हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कोरोना : अनाथ हुए 577 बच्चे, रह रहे हैं सगे संबंधियों के साथ