Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

गांधी परिवार में पहुंचा कोरोना संक्रमण, प्रियंका ने खुद को आइसोलेट किया

हमें फॉलो करें गांधी परिवार में पहुंचा कोरोना संक्रमण, प्रियंका ने खुद को आइसोलेट किया
, सोमवार, 3 जनवरी 2022 (19:21 IST)
नई दिल्ली। कोरोनावायरस का संक्रमण गांधी परिवार में भी पहुंच गया है। इसकी जानकारी स्वयं प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्‍वीट के जरिए दी है। 
 
कांग्रेस महासचिव प्रियंका ने ट्‍वीट कर कहा है कि मेरे परिवार का एक सदस्य और मेरे स्टाफ के एक व्यक्ति रिपोर्ट रविवार को पॉजिटिव आई है। हालांकि परिवार के किस सदस्य की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, इसका खुलासा नहीं किया गया है। 
प्रियंका ने कहा कि मेरी रिपोर्ट नेगेटिव आई है, लेकिन डॉक्टर की सलाह के बाद मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों बाद एक बार फिर मैं अपनी कोरोना जांच कराऊंगी। प्रियंका उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लगातार लोगों से मिल रही हैं। 
उल्लेखनीय है कि कोरोनावायरस के मामले देश में लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री जीतनराम मांझी समेत उनके अन्य परिवार के सदस्यों की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

IIT खड़गपुर में Corona Blast, 43 छात्र हुए संक्रमण का शिकार