Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

JMM का एक्स अकाउंट हैक, क्या बोले हेमंत सोरेन?

Advertiesment
हमें फॉलो करें hemant soren

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , रविवार, 13 जुलाई 2025 (10:39 IST)
Latest News Today Live Updates in Hindi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के आधिकारिक ‘एक्स’ खाते को असामाजिक तत्वों ने हैक कर लिया है। पल पल की जानकारी...


11:03 AM, 13th Jul
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के आधिकारिक ‘एक्स’ खाते को ‘असामाजिक तत्वों ने हैक कर लिया है।

10:33 AM, 13th Jul
-तमिलनाडु में तिरुवल्लूर के निकट डीजल ले जा रही एक मालगाड़ी में रविवार सुबह आग लग गई। आग पहले मालगाड़ी के एक डिब्बे में लगी और फिर तेज़ी से दूसरे डिब्बों में फैल गई। 
-तेलुगु सिनेमा के दिग्गज अभिनेता एवं पूर्व विधायक कोटा श्रीनिवास राव का रविवार को निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार थे।
 

08:59 AM, 13th Jul
राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रख्यात वकील उज्ज्वल देवराव निकम, केरल के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षाविद् सी. सदानंदन मस्ते, पूर्व विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला और प्रख्यात इतिहासकार तथा शिक्षाविद् मीनाक्षी जैन को संसद के ऊपरी सदन राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है।
 

07:57 AM, 13th Jul
दक्षिण कश्मीर हिमालय क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध अमरनाथ गुफा मंदिर में 19,000 से अधिक तीर्थयात्रियों ने शिवलिंग के दर्शन किए। तीन जुलाई को यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक 1,82,746 यात्री बाबा बर्फानी दर्शन कर चुके हैं।

07:56 AM, 13th Jul
-आईपीएस अधिकारी सोनाली मिश्रा आरपीएफ की महानिदेशक होंगी। वह 31 जुलाई को रिटायर हो रही मनोज यादव की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगी।
-इसरो के अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर 18 दिन बिताने के बाद 15 जुलाई को पृथ्वी पर लौट रहे हैं। वह 26 जून को कमांडर पैगी व्हिटसन, स्लावोज उज्नान्स्की-विस्नीव्स्की और टिबोर कापू के साथ अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे थे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

उज्जवल निकम समेत 4 लोग राज्यसभा के लिए मनोनीत