Shree Sundarkand

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मुंबई के धारावी इलाके में लगी आग, कई सिलेंडरों में ब्लास्ट

Advertiesment
हमें फॉलो करें LIVE:  मुंबई के धारावी इलाके में लगी आग, कई सिलेंडरों में ब्लास्ट

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, सोमवार, 24 मार्च 2025 (22:51 IST)
मुंबई के धारावी इलाके में लगी आग। ट्रक में रखे सिलेंडर में हुआ ब्लास्ट, एक के बाद एक कई सिलेंडर ब्लास्ट हुए। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद। कई किलोमीटर दूर तक इसकी आवाज सुनी गई। पीएनजीपी के नेचर पार्क कॉलोनी में आग लगी। पल-पल का अपडेट- 


10:51 PM, 24th Mar
मुंबई के धारावी इलाके में लगी आग। ट्रक में रखे सिलेंडर में हुआ ब्लास्ट, एक के बाद एक कई सिलेंडर ब्लास्ट हुए। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद। कई किलोमीटर दूर तक इसकी आवाज सुनी गई,धारावी में दोनों तरफ कि सड़क बन्द की गई ट्रैफिक रोका गया। मुंबई के धारावी इलाके में स्थित, बस डिपो के पास गैस सिलेंडर ट्रक में भीषण आग लगी है। पीएनजीपी के नेचर पार्क कॉलोनी में आग लगी।

10:23 AM, 24th Mar
नागपुर हिंसा के आरोपी फहीम खान पर कसा शिकंजा, घर पर चलेगा बुलडोजर : महाराष्ट्र के नागपुर में हुई हिंसा के कथित मास्टरमाइंड और माइनॉरिटी डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता फहीम खान के घर आज (24 मार्च) बुलडोजर की कार्रवाई होगी। फहीम खान के घर में हुए अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलेगा। फहीम खान इस समय पुलिस की गिरफ्त में है। अब उसके घर के अवैध हिस्से को तोड़ा जाएगा। नागपुर नगर निगम (NMC) ने इसे अवैध निर्माण करार देते हुए फहीम खान को 24 घंटे के भीतर ढांचे को स्वयं हटाने का नोटिस दिया था, लेकिन ऐसा नहीं होने पर अब प्रशासन खुद कार्रवाई करेगा। नागपुर नगर निगम की यह कार्रवाई संजय बाग कॉलोनी में स्थित फहीम खान के दो मंजिला मकान पर की जाएगी। यह पहली बार है जब NMC किसी हिंसा आरोपी की संपत्ति पर बुलडोजर चलाने जा रही है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दो दिन पहले ही कहा था कि 'अगर कानून अनुमति देता है, तो बुलडोजर चलेगा' उनसे पूछा गया था कि क्या महाराष्ट्र में भी यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की तरह न्याय देने का तरीका अपनाया जाएगा। 

10:05 AM, 24th Mar
एकनाथ शिंदे गुट के 35 से 40 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज : कॉमेडियन कुणाल कामरा के स्टूडियो में तोड़फोड़ मामले में महाराष्ट्र की पुलिस ने कड़ा एक्शन लिया है। मुंबई की पुलिस ने एकनाथ शिंदे गुट के 35 से 40 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इसमें 19 नामजद आरोपी हैं। इसमें शिंदे कैंप का सोशल मीडिया का हेड राहुल कनाल का भी नाम है। मुंबई के खार इलाके में मशहूर कॉमेडियन कुणाल कामरा के स्टूडियो में तोड़फोड़ किया गया था। इस घटना के बाद महाराष्ट्र पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब कुणाल कामरा ने अपने एक स्टैंड-अप कॉमेडी शो में महाराष्ट्र के डिप्टी चीफ मिनिस्टर एकनाथ शिंदे पर तंज कसा था। शो के दौरान कुणाल ने एक गाने के जरिए शिंदे को “गद्दार” कहकर चुटकी ली। यह बात शिंदे गुट के कार्यकर्ताओं को नागवार गुजरी। यह शो होटल यूनिकॉन्टिनेंटल में रिकॉर्ड किया गया था और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला गरमा गया। शिंदे गुट के समर्थकों ने इसे अपने नेता का अपमान माना और रविवार को खार इलाके में स्थित स्टूडियो पर हमला बोल दिया। उन्होंने वहां तोड़फोड़ की, संपत्ति को नुकसान पहुंचाया और कुणाल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

09:56 AM, 24th Mar
राणा सांगा के अपमान पर भड़की करणी सेना : समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद रामजी लाल सुमन, मेवाड़ के शासक राणा सांगा पर टिप्पणी कर के विवादों में फंस गए हैं। रविवार को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में करणी सेना के सदस्यों ने सपा के प्रदेश कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया है। इसके साथ करणी सेना ने रामजी लाल सुमन के खिलाफ इनाम का भी ऐलान किया है। करणी सेना ने घोषणा की है कि सांसद रामजी लाल सुमन के मुंह पर कालिख पोतने और उन्हें जूते मारने वाले को पांच लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। दरअसल, बीते 21 मार्च को समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन ने राज्यसभा में मेवाड़ के शासक राणा सांगा को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। रामजी लाल सुमन ने राणा सांगा को ‘गद्दार’ कहा था। इसके बाद से ही रामजी लाल सुमन का विरोध हो रहा है। राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत समेत कई नेताओं और संगठनों ने रामजी लाल सुमन के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है।

08:55 AM, 24th Mar
कॉमेडियन कुणाल कामरा ने CM शिंदे का मजाक उड़ाया: कॉमेडियन कुणाल कामरा का महाराष्ट्र की राजनीति पर बनाया गया वीडियो विवादों में आ गया। वीडियो में कुणाल ने बिना नाम लिए डिप्टी CM एकनाथ शिंदे का मजाक उड़ाया। इसके बाद महाराष्ट्र की राजनीति भी गर्मा गई है। दरअसल, रविवार को वीडियो सामने आने के बाद शिंदे गुट के शिवसेना कार्यकर्ता भड़क गए। भारी संख्या में समर्थक रविवार देर रात मुंबई के द यूनिकॉन्टिनेंटल ऑफिस पहुंचे। दावा किया जा रहा है कि यहीं पर वीडियो शूट हुआ था। शिवसेना समर्थकों ने स्टूडियो में तोड़फोड़ की। इसके बाद शिकायत दर्ज कराने के लिए खार पुलिस स्टेशन पहुंचे। पुलिस ने कामरा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। उनकी मांग है कि कुणाल कामरा को तुरंत अरेस्ट किया जाए। महाराष्‍ट्र के उप मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) पर एक शो के दौरान स्‍टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा (Kunal Kamra) की टिप्‍पणी शिवसेना कार्यकर्ताओं को पसंद नहीं आई. शिवसेना कार्यकर्ता इस कदर नाराज हो गए कि उन्‍होंने 'द यूनिकॉन्टिनेंटल मुंबई' में जमकर तोड़फोड़ की और वहां मौजूद कर्मचारियों को धमकाया। यह शो 'द यूनिकॉन्टिनेंटल मुंबई' में आयोजित किया गया था। यही कारण है कि शिवसैनिकों का गुस्‍सा यहां फूटा। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या 12वीं परीक्षा में कैलकुलेटर की मिलेगी अनुमति, सीबीएसई ने दिया यह जवाब...