Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राष्ट्रपति मुर्मू आज से ओडिशा के 2 दिवसीय दौरे पर, अनेक कार्यक्रमों में लेंगी भाग

राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर भुवनेश्वर और नयागढ़ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के लिए करीब 360 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

Advertiesment
हमें फॉलो करें Draupadi Murmu

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, सोमवार, 24 मार्च 2025 (11:53 IST)
Murmu visit to Odisha : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) सोमवार से ओडिशा के 2 दिवसीय दौरे पर रहेंगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने भुवनेश्वर में बताया कि इस दौरे के दौरान मुर्मू नयागढ़ के कालियापल्ली में भारतीय विश्वबासु सबर समाज (Vishwabasu Sabar Samaj) के स्थापना दिवस समारोह में भाग लेंगी। वे दोपहर के समय रायपुर से भुवनेश्वर पहुंचेंगी और हेलीकॉप्टर से नयागढ़ के कांतिलो जाएंगी।ALSO READ: राष्ट्रपति मुर्मू बोलीं, AI में दूरगामी प्रगति की उम्मीद के साथ भविष्य में होंगे बड़े बदलाव
 
वे कांतिलो नीलामाधव मंदिर जाएंगी : वे कांतिलो नीलामाधव मंदिर जाएंगी और फिर मुख्य अतिथि के रूप में कालियापल्ली में समारोह में भाग लेंगी। वे शाम को भुवनेश्वर लौटेंगी और रात में राजभवन में रुकेंगी। मंगलवार को वे नई दिल्ली के लिए रवाना होंगी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर भुवनेश्वर और नयागढ़ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के लिए करीब 360 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कर्नाटक में मुस्लिम आरक्षण को लेकर राज्यसभा में बवाल, कार्यवाही स्थगित